• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती, दुष्कर्म के बाद 3 बार गर्भपात; अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

युवती का कहना है कि शादी का प्रस्ताव देकर जीवन भर साथ निभाने का वादा किया। कुम्हारी गांव में प्रेमलाल शर्मा उर्फ बाबू शर्मा के खाली बाड़े में ले गया और शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए।

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 24 Oct 2026 09:17:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 24 Oct 2026 09:17:01 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शहडोल में इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती, दुष्कर्म के बाद 3 बार गर्भपात; अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
पीड़िता ने मोबाइल चैट, फोटो-वीडियो और कथित धमकी के ऑडियो पुलिस को सौंपने की बात कही है। प्रतीकात्‍मक चित्र

HighLights

  1. 2023 में इंस्टाग्राम पर हुई पहचान
  2. जनवरी 2024 में हुई थी दोस्‍ती
  3. शादी का वादा और फिर धोखा

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले में एक 23 वर्षीय छात्रा ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, तीन बार गर्भपात कराने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और सोशल मीडिया पर प्रसारित करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला महिला थाने पहुंचा है।

बीएससी, पीजीडीसीए की छात्रा है

पीड़िता बुढार थाना क्षेत्र की रहने वाली है और बीएससी, पीजीडीसीए की छात्रा है। आरोप के अनुसार 2023 में इंस्टाग्राम पर उसकी पहचान केशवाही निवासी कनिष्ठ सिंह से हुई। जनवरी 2024 में दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।

तीन बार गर्भवती हुई

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई तो हर बार गर्भपात की गोलियां देकर शादी के बाद बच्चा करने की बात कही। साथ ही शारीरिक संबंधों का अश्लील वीडियो बनाकर प्रसारित करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा।


ऑडियो पुलिस को सौंपेगी

फर्जी आईडी बनाकर वीडियो वायरल करने का भी आरोप है। पीड़िता ने मोबाइल चैट, फोटो-वीडियो और कथित धमकी के ऑडियो पुलिस को सौंपने की बात कही है।

शादी दूसरी जगह तय कर दी युवक की

आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी, जिसके बाद 3 अक्टूबर 2026 से उसने बातचीत बंद कर दी और शादी से इनकार कर दिया।

गोली मारने की धमकी

युवती ने गोली मारने की धमकी मिलने का भी आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले में एसडीओपी विकास पांडेय ने कहा कि वे सीएम ड्यूटी में हैं, मामले की जानकारी नहीं है, संभवत: महिला थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस चैट, वीडियो और ऑडियो की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला : कानूनी अभिभावक नहीं होने पर नानी कर सकती है नातिन के भरण-पोषण का दावा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।