• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल के सरकारी स्कूल में चल रही थी शराब पार्टी, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, पूर्व प्रिंसिपल समेत कई लोगों के खिलाफ जांच शुरू

जिले के सोहागपुर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुईबांध का एक कथित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप ...और पढ़ें

By Vinod ShuklaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 01:28:54 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 01:54:42 PM (IST)
शहडोल के सरकारी स्कूल में चल रही थी शराब पार्टी, शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप, पूर्व प्रिंसिपल समेत कई लोगों के खिलाफ जांच शुरू

HighLights

  1. समाज और विद्यार्थियों पर बेहद गलत असर पड़ेगा
  2. अधिकारियों को पत्र जारी कर जांच के निर्देश दिए
  3. सोहागपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि,शहडोल। जिले के सोहागपुर विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुईबांध का एक कथित वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बृजेशधार द्विवेदी कार्यालय के भीतर कुछ अन्य लोगों के साथ शराब पीते नजर आ रहे हैं।

विभागीय अधिकारियों ने वीडियो को पुराना बताया है, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रसारित वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है।

समाज और विद्यार्थियों पर बेहद गलत असर पड़ेगा

लोगों का कहना है कि जिस स्थान को शिक्षा का मंदिर माना जाता है, वहां शिक्षक और अधिकारी ही ऐसी गतिविधियों में लिप्त दिखें तो समाज और विद्यार्थियों पर बेहद गलत असर पड़ेगा। राज्य सरकार एक ओर नशा मुक्ति अभियान चला रही है, वहीं सरकारी स्कूल परिसर में इस तरह का वीडियो सामने आने से अभियान की साख पर भी सवाल उठ रहे हैं।


अधिकारियों को पत्र जारी कर जांच के निर्देश दिए

स्थानीय लोगों का दावा है कि पूर्व प्राचार्य बृजेशधार द्विवेदी के खिलाफ पहले भी कई मामलों में जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है। इनमें से कई शिकायतें अब भी लंबित बताई जा रही हैं। संभागीय उपायुक्त जेपी यादव ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर जांच के निर्देश दिए गए हैं।

naidunia_image

वीडियो कुछ माह पुराना बताया जा रहा है

प्रारंभिक जानकारी में वीडियो कुछ माह पुराना बताया जा रहा है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि वीडियो कब का है, इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं और घटना के समय उनकी क्या भूमिका थी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यदि किसी कर्मचारी या अधिकारी की संलिप्तता पाई जाती है तो नियमानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शिक्षा विभाग पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच में जुटा है।

यह भी पढ़ें- पेंशनर्स का अनोखा प्रदर्शन: मांगों को लेकर आज सागर की लाखा बंजारा झील में उतरेंगे बुजुर्ग, करेंगे जल सत्याग्रह