• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल के धनपुरी में गिरा कच्चा मकान, पति-पत्नी और बच्ची मलबे में दबी; बाल-बाल बची जान

शहडोल में रुक-रुककर बारिश आफत बनी, धनपुरी नगरपालिका वार्ड-5 काली मंदिर के पास बुधवार को खपरैल का मकान अचानक गिर गया।

By Vinod ShuklaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 10:18:35 AM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 11:13:10 AM (IST)
शहडोल के धनपुरी में गिरा कच्चा मकान, पति-पत्नी और बच्ची मलबे में दबी; बाल-बाल बची जान
शहडोल में बारिश से ढहा मकान।

HighLights

  1. मकान का हिस्सा सीधे उनके ऊपर आ गिरा और तीनों मलबे की चपेट में आ गए
  2. आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े और मलबे में दबे तीनों को बाहर निकाला
  3. शहडोल में मकान गिरने से परिवार की पूरी गृहस्थी तहस-नहस हो गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। शहडोल जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश अब आफत बनती जा रही है। धनपुरी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 में काली मंदिर के पास बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बारिश के बीच एक खपरैल मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान के अंदर संतोष बर्मन, उनकी पत्नी साधना बर्मन और मासूम बच्ची गुनगुन सो रहे थे।

मकान का हिस्सा सीधे उनके ऊपर आ गिरा और तीनों मलबे की चपेट में आ गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े और बिना देर किए राहत कार्य शुरू कर मलबे में दबे तीनों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। तीनों को अंदरूनी चोटें आई हैं।


naidunia_image

घर का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया

मकान गिरने से परिवार की पूरी गृहस्थी तहस-नहस हो गई। घर में रखा सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया है, परिवार दहशत में है। लगातार बारिश से पहले से कमजोर हो चुके कच्चे और खपरैल मकानों पर खतरा बढ़ गया है। घटना ने एक बार फिर बरसात के मौसम में जर्जर मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा और प्रशासन की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- मुरैना के गस्ताैली गांव में निर्माणाधीन मकान गिरा, दो साल के मासूम की दबकर मौत