• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में अधिवक्ता के साथ पुलिसकर्मियों ने की मारपीट, शरीर पर पड़ गए लाठियों के निशान

पुलिस की पिटाई से अधिवक्ता के शरीर पर लाठियों के निशान पड़ गए।

By Vinod ShuklaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 04:53:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 05:09:49 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शहडोल में अधिवक्ता के साथ पुलिसकर्मियों ने की मारपीट, शरीर पर पड़ गए लाठियों के निशान
फोटो एआई जनरेटेड

HighLights

  1. अधिवक्ता के साथ पुलिसकर्मियों की मारपीट
  2. शरीर पर पड़े निशान और सिर में आई चोट
  3. साथियों के साथ बुढ़ार बस स्टैंड पर थे मौजूद

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। बुढ़ार में अधिवक्ता के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस की पिटाई से अधिवक्ता अभिनव पाठक का सिर फट गया, कान में चोट आई और शरीर पर लाठियों के निशान पड़ गए।

बीच-बचाव करने आए उनके साथियों के साथ भी मारपीट का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी बस्ती निवासी अधिवक्ता अभिनव पाठक अपने साथियों के साथ दुर्गा पंडाल में हिसाब-किताब के बाद बुढ़ार बस स्टैंड के पास पहुंचे थे।


यह भी पढ़ें- ग्वालियर के कई इलाकों में आज 6.5 घंटे रहेगा पावर कट, कांच मिल और मोतीझील सहित कई कॉलोनियां

पुलिसकर्मियों ने बरसाए डंडे

वह फोन पर बात कर रहे थे, तभी पुलिस वाहन से पहुंचे बुढ़ार थाने के कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि पूछताछ के दौरान विवाद बढ़ा और पुलिसकर्मियों ने डंडे बरसा दिए, जिससे वह लहूलुहान हो गए। दूसरे पक्ष के अनुसार अधिवक्ता पुलिसकर्मियों से अभद्रता और झूमाझपटी कर रहे थे, जिसके चलते बचाव में कार्रवाई करनी पड़ी।

वैधानिक कार्यवाही की जाएगी-एसडीओपी

लेकिन सवाल है कि यदि विवाद हुआ भी तो क्या इतनी गंभीर मारपीट जरूरी थी। बीच-बचाव करने वालों के घायल होने की जवाबदेही किसकी है। धनपुरी एसडीओपी विकास पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अभी ही शिकायत नहीं मिली है। वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा।

यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण की फाइल घर रखने पर हाई कोर्ट सख्त, PWD के मुख्य इंजीनियर समेत दो को नोटिस

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।