संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का तीन दिवसीय प्रवास आज से, शहडोल और कटनी में विशेष सुरक्षा
कलेक्टर केदार सिंह ने कार्यक्रम स्थल सरस्वती स्कूल पाण्डवनगर के सम्पूर्ण क्षेत्र में यूएव्ही वेव ड्रोन की उड़ान पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 20 May 2026 08:37:10 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 08:50:07 AM (IST)
शहडोल प्रवास के दौरान सुरक्षा में तैनात जवान। नईदुनियाHighLights
- कटनी मार्ग से होते हुए वह शहडोल पहुंचे
- 20 से 22 में तक के शहडोल प्रवास रहेंगे
- यूएव्ही वेव ड्रोन की उड़ान पर प्रतिबंधात्मक आदेश
नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक डॉ. मोहन भागवत शहडोल पहुंचे हैं उनके यहां पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था और चौकस कर दी गई है
डॉक्टर मोहन भागवत 20 से 22 मई तक रुकेंगे
पांडव नगर स्थित सरस्वती स्कूल परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग द्वितीय वर्ष चल रहा है इस वर्ग में डॉक्टर मोहन भागवत 20 से 22 मई तक रुकने वाले हैं।
![naidunia_image]()
प्रवास के कार्यक्रम को देखते हुए सतर्क
कटनी मार्ग से होते हुए वह शहडोल पहुंचे हैं संघ प्रमुख डा मोहन भागवत के 20 से 22 में तक के शहडोल प्रवास के कार्यक्रम को देखते हुए कलेक्टर केदार सिंह ने कार्यक्रम स्थल सरस्वती स्कूल पाण्डवनगर के सम्पूर्ण क्षेत्र में यूएव्ही वेव ड्रोन की उड़ान पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।
आदेश का उल्लंघन पर दण्डात्मक कार्रवाई
कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करने की दशा में संबंधित के विरूद्ध भारतीय नागरिक संहिता 2023 के प्रविधानों के अधीन दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।यह आदेश 19 मई को तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है। निर्धारित समय से शहडोल पहुंच गए हैं उनका काफिला सरस्वती स्कूल परिसर के अंदर प्रवेश कर चुका है।