• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल के बोड़री में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बरुहा नदी किनारे खून से लथपथ मिला, शरीर पर मिले निशान

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

By Vinod ShuklaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 12:02:23 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 12:28:53 PM (IST)
शहडोल के बोड़री में युवक की धारदार हथियार से हत्या,  बरुहा नदी किनारे खून से लथपथ मिला, शरीर पर मिले निशान
मृतक के शरीर पर मिले निशान (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. शहहोल में युवक की धारदार हथियार से हत्या
  2. बरुहा नदी किनारे खून से लथपथ मिला युवक
  3. अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले सिंहपुर थाना क्षेत्र के बोड़री गांव में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। 18 वर्षीय युवक अविनाश नापित की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। युवक बरुहा नदी के किनारे गंभीर हालत में मिला था। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, अविनाश घर के पास बरुहा नदी के किनारे बैठा था। इसी दौरान उसके पिता वहां से गुजरे। अविनाश ने उनसे कहा कि वह थोड़ी देर बाद घर आ जाएगा। कुछ समय बाद ही एक युवक ने उसके पिता को फोन कर बताया कि अविनाश नदी के पास खून से लथपथ पड़ा है।


सूचना मिलते ही पिता ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। अविनाश गंभीर हालत में पड़ा था और उसके गले पर धारदार हथियार से हमले का गहरा घाव था। परिजन और ग्रामीण उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- शिक्षक दिवस पर शहडोल में नशे में स्कूल पहुंचे गुरुजी, बच्चों ने कहा- रोज पीकर आते हैं

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही सिंहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

मृतक की पहचान सुनील नापित के बेटे अविनाश नापित निवासी अतरिया टोला बोड़री के रूप में हुई है। सिंहपुर थाना प्रभारी एसपी चतुर्वेदी ने बताया कि अज्ञात आरोपित के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। हत्या किसने और किस वजह से की, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय बाघ तस्कर गिरोह का कुख्यात शिकारी शहडोल से गिरफ्तार, डेढ वर्ष से था फरार