• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल पुलिस ने पकड़ी कफ सिरप की खेप, दो तस्कर सहित 10.35 लाख रुपये का चोरी का सामान जब्त

नशे के कारोबार के खिलाफ शहडोल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रीवा से लाई जा रही प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप पकड़ी है।

By Vinod ShuklaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 22 Oct 2026 05:35:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2026 05:35:11 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शहडोल पुलिस ने पकड़ी कफ सिरप की खेप, दो तस्कर सहित 10.35 लाख रुपये का चोरी का सामान जब्त
शहडोल पुलिस ने पकड़ी कफ सिरप की खेप

HighLights

  1. शहडोल में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार
  2. रीवा से लाई जा रही प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप जब्त
  3. कार और मोबाइल समेत 10.35 लाख का मशरूका जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। नशे के कारोबार के खिलाफ शहडोल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रीवा से लाई जा रही प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप पकड़ी है। ब्यौहारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार की तलाशी ली और 50 शीशी ओएचएमएस फेंडीकफ सिरप बरामद किया है। प्रत्येक शीशी 100 एमएल की है। कुल 5 लीटर सिरप जब्त की गई।

पुलिस ने मौके से रीवा निवासी मिथलेश मिश्रा और ब्यौहारी निवासी विक्रांत वर्मा को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपित रीवा से सस्ते में सिरप खरीदकर ब्यौहारी में नशे के लिए ऊंचे दामों पर बेचते थे। दोनों के बीच वित्तीय लेनदेन के साक्ष्य भी मिले हैं।


यह भी पढ़ें- भोपाल कफ सीरप फैक्ट्री कांड: 20 हजार का इनामी अभिषेक निगम पकड़ाया, STF ने देहरादून से दबोचा

कार, 50 शीशी कफ सिरप और मोबाइल फोन सहित करीब 10 लाख 35 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। एसडीओपी ब्यौहारी ऋषभ झरिया ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और मध्य प्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच हो रही है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।