• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में महिलाओं से बदसलूकी के आरोपों पर शहडोल जिला पंचायत सख्त, पूजा दीक्षित से प्रभारी पद छीना

शहडोल जिला पंचायत ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार के आरोपों पर सहायक विकासखंड प्रबंधक पूजा एस दीक्षित को प्रभारी पद से हटाकर जिला कार्यालय अटैच किया है।

By Vinod ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 12:42:05 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 12:42:05 PM (IST)
शहडोल में महिलाओं से बदसलूकी के आरोपों पर शहडोल जिला पंचायत सख्त, पूजा दीक्षित से प्रभारी पद छीना
महिलाओं से बदसलूकी के आरोपों पर शहडोल जिला पंचायत सख्त। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. महिलाओं से अभद्र व्यवहार के आरोपों पर अधिकारी पर कार्रवाई हुई।
  2. पूजा एस दीक्षित को प्रभारी दायित्वों से तत्काल मुक्त किया गया।
  3. उन्हें जांच पूरी होने तक जिला कार्यालय में अटैच किया।

नईदुनिया प्रतिनिधि शहडोल: जिला पंचायत शहडोल ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार करने वाली अधिकारी पर बड़ी कार्रवाई की है। जयसिंहनगर जनपद के गोपालपुर संकुल में पदस्थ सहायक विकासखंड प्रबंधक पूजा एस दीक्षित को विकासखंड प्रबंधक / प्रभारी जयसिंहनगर के दायित्वों से मुक्त करते हुए जिला कार्यालय शहडोल में संलग्न कर दिया गया है।

लिखित शिकायत और वीडियो क्लिप आई थी सामने

जानकारी के अनुसार दीक्षित के खिलाफ महिलाओं को अपमानित करने, डराने-धमकाने, अभद्र व्यवहार करने और भययुक्त वातावरण तैयार करने की लिखित शिकायत और वीडियो क्लिप सामने आई थी। नईदुनिया में प्रकाशित होने के बाद मामला सामने आने के बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम प्रजापति ने इसे गंभीरता से लिया।


जांच के लिए तीन सदस्यीय दल का गठन

आदेश में कहा गया है कि मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल का गठन किया गया है। जांच पूरी होने तक उन्हें जिला कार्यालय में अटैच किया गया है। यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल द्वारा की गई है।

यह भी पढ़ें- शहडोल के बोड़री में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बरुहा नदी किनारे खून से लथपथ मिला, शरीर पर मिले निशान