• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, किराना व्यापारी के इकलौते बेटे की मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया वहीं पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर ड्राइवर कर तलाश जारी है। गंभीर हालत...और पढ़ें

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 10:19:42 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 10:19:42 AM (IST)
शहडोल में ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, किराना व्यापारी के इकलौते बेटे की मौत
जैतपुर थाना क्षेत्र के रसमोहनी निवासी अभिषेक गुप्ता (22) की जीवित अवस्‍था की फोटो।सौजन्‍य स्‍वजन

HighLights

  1. खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़
  2. तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी
  3. हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया

नईदुनिया प्रतिनिधि,शहडोल। जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के धुरवार टोल प्लाजा के पास भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

साथी के साथ मोटरसाइकिल से शहडोल से रसमोहनी लौट रहा था

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जैतपुर थाना क्षेत्र के रसमोहनी निवासी अभिषेक गुप्ता (22) अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से शहडोल से रसमोहनी लौट रहा था। धुरवार टोल प्लाजा के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी।

स्थानीय लोगों ने मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और ट्रेलर की चपेट में आ गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया।

किराना व्यापारी निलेश गुप्ता का इकलौता पुत्र था

चिकित्सकों ने अभिषेक गुप्ता को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी का उपचार जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया गया कि मृतक अभिषेक रसमोहनी गांव के किराना व्यापारी निलेश गुप्ता का इकलौता पुत्र था।

हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया है। सोहागपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।


यह भी पढ़ें- सतना टू सिवनी बायां जबलपुर, पुलिस को देखकर भागने लगे, घेराबंदी कर पकड़ा तो बैग में किताबों की जगह मिला गांजा