• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल के बाणसागर बांध में पानी खतरे के निशान के करीब, तटीय क्षेत्रों के निवासी सतर्क रहें

कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि जलमग्न पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें और तेज बहाव वाले स्थानों पर जोखिम न उठाएं। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गो...और पढ़ें

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 04:02:37 PM (IST)Updated Date: Tue, 01 Sep 2026 04:02:37 PM (IST)
शहडोल के बाणसागर बांध में पानी खतरे के निशान के करीब, तटीय क्षेत्रों के निवासी सतर्क रहें
बाणसागर बांध के आठ गेट से हो रही पानी निकासी।नईदुनिया

HighLights

  1. जिला प्रशासन ने शहर के लोगों से की अपील
  2. एक सितंबर को जलस्तर 341.58 मीटर दर्ज
  3. वर्तमान में 5343.89 एमसीएम जल भंडारण

नईदुनिया न्यूज,बाणसागर। जिले के बाणसागर बांध का जलस्तर लगभग भराव के करीब पहुंच गया है। बांध में पानी की लगातार आवक को देखते हुए सोमवार से ही आठ रेडियल गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है।

बांध 98.42 प्रतिशत तक भर चुका है

जल संसाधन विभाग के अनुसार 01 सितंबर को बांध का जलस्तर 341.58 मीटर दर्ज किया गया है, जबकि पूर्ण भराव स्तर 341.64 मीटर है। इस प्रकार बांध 98.42 प्रतिशत तक भर चुका है। पिछले साल आज के दिन जलस्तर 341.50 मीटर था। बांध में वर्तमान में 5343.89 एमसीएम जल का जीवित भंडारण है।

2466.83 क्यूमेक पानी की आवक हो रही

बांध में वर्तमान में 2466.83 क्यूमेक पानी की आवक हो रही है, जबकि कुल निकासी 3458.84 क्यूमेक है। निकासी में बिजली घर क्रमांक-3 से 174.84 क्यूमेक, दांई मुख्य नहर से 01 क्यूमेक, भितरी नहर से 01 क्यूमेक और वाष्पीकरण हानि 05 क्यूमेक शामिल है।


सबसे अधिक पानी स्पिलवे के माध्यम से छोड़ा जा रहा है। बांध के 8 रेडियल गेट क्रमांक 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 और 13 को 2-2 मीटर तक खोला गया है जिनसे कुल 3277 क्यूमेक पानी सोन नदी में छोड़ा जा रहा है। विभाग के अनुसार कल से ही आठ गेट से लगातार पानी निकाला जा रहा है।

गलवार को 40.64 मिलीमीटर बारिश दर्ज

देवलोंद स्टेशन पर मंगलवार को 40.64 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इस सीजन की अब तक की कुल बारिश 789.09 मिलीमीटर हो चुकी है। बांध के गेट खुले होने से सोन नदी के निचले क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों के लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

कार्यपालन यंत्री एस के शर्मा ने बताया कि लगातार बांध में पानी की आवक होने के कारण अभी 8 गेट से पानी की निकासी की जा रही है। नजर रखी जा रही। 2 दिन से लगातार 8 गेट से पानी की निकासी हो रही है। बांध के उपर क्षेत्रों में अभी भी बारिश का दौर जारी है।

नि‍चले क्षेत्रों में लगातार मुनादी कराई जा रही है

कारण बांध में लगातार पानी की आवक हो रही है। उसी हिसाब से बांध से बाहर भी पानी निकाला जा रहा है,ताकि बांध की सुरक्षा बनी रहे। आसपास व बांध के नि‍चले क्षेत्रों में लगातार मुनादी कराई जा रही है और सतर्क रहने के कहा जा रहा है।

कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नागरिकों को जलभराव वाले स्थानों से उचित दूरी बनाए रखने और नदी-नालों, पुल-पुलियों के पास न जाने की सलाह दी गई है। तटीय क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है और जलभराव की स्थिति की जानकारी साझा करेंें।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के 3319 मेधावी छात्रों के खातों में पहुंचे 25-25 हजार रुपये, लैपटॉप खरीदने की राशि मिलते ही चेहरे पर आई खुशी