• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

बेटे का रिश्ता तय करने जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, तालाब में कार गिरने से पांच की मौत

इस हादसे में सभी पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम अरनिया खुर्द के निवासी गोविंद तिवारी अपने बेटे राहुल के लिए रिश्ता देखने परिवार और ...और पढ़ें

By Mohit VyasEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 11:12:56 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 11:17:11 PM (IST)
बेटे का रिश्ता तय करने जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, तालाब में कार गिरने से पांच की मौत
कार को पानी से निकाला गया।

HighLights

  1. बेटे का रिश्ता तय करने जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।
  2. राजगढ़ के खुजनेर क्षेत्र में तालाब में कार गिरने से पांच की मौत।
  3. शाजापुर जिले के अरनिया खुर्द और अरंडिया गांव में पसरा मातम।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। राजगढ़ जिले के खुजनेर क्षेत्र में शनिवार को हुए सड़क हादसे ने दो गांवों की खुशियों को छीन लिया। शाजापुर जिले के अवंतिपुर बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम अरनिया खुर्द और अरंडिया के पांच लोग बेटे के लिए रिश्ता देखने जा रहे थे, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई।

इस हादसे में सभी पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम अरनिया खुर्द के निवासी गोविंद तिवारी अपने बेटे राहुल के लिए रिश्ता देखने परिवार और रिश्तेदारों के साथ खुजनेर जा रहे थे, उन्हें खाटू श्याम मंदिर भी जाना था।


लेकिन उनकी कार बडलावदा तालाब में गिर गई। आसपास के लोग और पुलिस पहुंची लेकिन किसी को बचा नहीं पाई। हादसे में अरनिया खुर्द निवासी गोविंद तिवारी (50 वर्ष), उनके चचेरे भाई कमल किशोर तिवारी उर्फ ऋषि (60 वर्ष), शंकरनाथ (60 वर्ष) व अरंडिया निवासी अरविंद वर्मा (42 वर्ष), रोहित पटेल (35 वर्ष) की मौत हो गई।

कमल किशोर गांव के मंदिर में पुजारी हैं। कार अरविंद वर्मा चला रहे थे। बता दें कि गोविंद तिवारी के घर में बेटे की शादी को लेकर खुशी का माहौल था।

परिवार को विश्वास था कि इस बार रिश्ता तय हो जाएगा, लेकिन जैसे ही इस घटना की सूचना गांवों में पहुंची, शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, लेकिन गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।