• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

आगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान LED स्क्रीन और बिजली केबल में आग से मची अफरा-तफरी

आगर मालवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के बीच अचानक LED स्क्रीन और बिजली केबल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्...और पढ़ें

By Dara Singh AaryaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 12:07:45 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 12:21:30 PM (IST)
आगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान LED स्क्रीन और बिजली केबल में आग से मची अफरा-तफरी
आग लगते ही छात्राओं में मची अफरा-तफरी। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान अचानक LED स्क्रीन और बिजली केबल में आग लग गई
  2. कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में बच्चे और आम लोग मौजूद थे
  3. इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं

नईदुनिया प्रतिनिधि, आगर मालवा : आगर मालवा में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के संदेश वाचन के बीच अचानक LED स्क्रीन और बिजली केबल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में बच्चे और आम लोग मौजूद थे। इस घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं।

लगातार बारिश के बीच हुई इस घटना ने विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। गनीमत रही कि समय रहते बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और बड़ा हादसा टल गया।

naidunia_image

स्क्रीन से जुड़े बिजली केबल में अचानक आग लग गई

मुख्यमंत्री के संदेश वाचन का प्रसारण LED स्क्रीन के जरिए किया जा रहा था। इसी दौरान स्क्रीन से जुड़े बिजली केबल में अचानक आग लग गई और धुआं उठने लगा। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में बच्चे भी मौजूद थे। हालांकि प्रशासन ने तत्काल बिजली सप्लाई बंद कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।


naidunia_image

ध्वजारोहण के समय से ही लगातार बारिश हो रही थी

घटना ने समारोह की विद्युत सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ध्वजारोहण के समय से ही लगातार बारिश हो रही थी। ऐसे में विद्युत उपकरणों और केबल की सुरक्षा, इंसुलेशन और अर्थिंग की जांच बेहद जरूरी थी।

प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका है, लेकिन बारिश के बीच सुरक्षा इंतजामों की पूर्व जांच को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि तकनीकी खराबी के साथ प्रशासनिक लापरवाही भी इसकी वजह बनी या नहीं।

naidunia_image

गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ

फिलहाल राहत की बात यह है कि समय रहते बिजली सप्लाई बंद कर दी गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। लेकिन इस घटना ने भविष्य में ऐसे आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी