• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

अब नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में सामने आई चोरी, फर्जी समिति बनाकर जुटाया चंदा; कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

कलेक्टर प्रीति यादव ने कहा कि जांच के निर्देश दिए हैं, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पांडवों ने की थी पूजा-अर्चना आगर-मालवा जिले में लखुंदर नदी ...और पढ़ें

By Mohit VyasEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 08:06:26 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 08:15:56 AM (IST)
अब नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में सामने आई चोरी, फर्जी समिति बनाकर जुटाया चंदा; कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश
मां बगलामुखी मंदिर में फर्जी समिति बनाकर चंदा जुटाने के लगे हैं आरोप। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कलेक्टर ने जिला पंचायत सीइओ की अध्यक्षता में बनाई जांच समिति, सात दिन में मांगी रिपोर्ट
  2. मंदिर के नाम पर फर्जी समिति बनाकर श्रद्धालुओं से रुपये और सोने-चांदी के आभूषण दान प्राप्त करने की जानकारी सामने आई है।
  3. कलेक्टर प्रीति यादव ने जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी के नेतृत्व में जांच दल बनाया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, आगर-मालवा। अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सुर्खियों में है। इस बीच मध्य प्रदेश के नलखेड़ा (आगर मालवा जिला) स्थित मां बगलामुखी मंदिर के नाम पर फर्जी समिति बनाकर श्रद्धालुओं से रुपये और सोने-चांदी के आभूषण दान प्राप्त करने की जानकारी सामने आई है।

कलेक्टर प्रीति यादव ने जिला पंचायत सीईओ बीएस सोलंकी के नेतृत्व में जांच दल बनाया है। इसमें शामिल अधिकारियों को सात दिन में जांच प्रतिवेदन सौंपने को कहा गया है। मां बगलामुखी मंदिर का रजत सुंदरीकरण करने के लिए कुछ लोगों ने समिति बनाई और मंदिर परिसर में दान प्राप्त कर श्रद्धालुओं को रसीद दी। चूंकि मंदिर शासकीय है, ऐसे में अशासकीय लोगों द्वारा समिति बनाकर दान एकत्रित करने पर सवाल उठ रहे हैं।


कलेक्टर प्रीति यादव ने कहा कि जांच के निर्देश दिए हैं, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। पांडवों ने की थी पूजा-अर्चना आगर-मालवा जिले में लखुंदर नदी के तट पर स्थित मां बगलामुखी माता मंदिर प्रसिद्ध पांडवकालीन सिद्धपीठ है।

मान्यता है कि इस मंदिर की स्थापना युधिष्ठिर ने महाभारत युद्ध में विजय के लिए श्रीकृष्ण के निर्देश पर की थी। यहां मां बगलामुखी के साथ मां लक्ष्मी और मां सरस्वती की स्वयंभू मूर्तियां हैं। यह स्थान तंत्र साधना, कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एसडीएम (डिप्टी कलेक्टर) और सचिव तहसीलदार रहते हैं। मंदिर कार्यालय की व्यवस्था आउट सोर्स कर्मचारियों द्वारा संचालित की जाती है। बावजूद मंदिर के नाम पर अशासकीय समिति बनाकर दान प्राप्त किया जा रहा था।

जांच समिति में यह अधिकारी

जांच समिति मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बीएस सोलंकी की अध्यक्ष हैं और जिला कोषालय अधिकारी मनीष सोलंकी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी नलखेड़ा मिनी अग्रवाल सदस्य हैं। यह तीन सदस्यीय समिति सात दिन में पड़ताल कर दान-संग्रहण व्यवस्था, नगद-स्वर्ण-रजत का लेखा-जोखा एवं आरोपों के संबंध में जांच कर प्रतिवेदन सुझावों सहित प्रस्तुत करेगी।

मंदिर परिसर में ही काट रहे थे रसीद

खास बात यह है कि समिति द्वारा मंंदिर परिसर में ही दान एकत्रित कर रसीद दी जा रही थी। जबकि मंदिर शासकीय है और डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम यहां के अध्यक्ष व तहसीलदार सचिव रहते हैं। इसके अलावा मंदिर कार्यालय की व्यवस्था आउट सोर्स कर्मचारियों भरोसे रहती है। डिप्टी कलेक्टर और तहसीलदार समय-समय पर मंदिर आते रहते हैं। कार्यालय संचालन का काम देखने वाले आउट सोर्स कर्मचारी भी हर समय यहां रहते हैं। बावजूद मंदिर के नाम पर अशासकीय समिति बनाकर दान प्राप्त किया जा रहा था किंतु किसी ने इस पर आपत्ति नही ली।

राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: चंपत राय से 'देवी अहिल्या पुरस्कार' वापस लेने की उठी मांग, कांग्रेस हमलावर