ओंकारेश्वर दर्शन से लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार, चार घायल
शाजापुर में ठुकराना जोड़ पर कार दुर्घटना में चार लोग घायल हुए। सभी झांसी निवासी ओंकारेश्वर से लौट रहे थे। डायल 112 ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 06 Apr 2026 09:32:16 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 Apr 2026 09:32:16 AM (IST)
शाजापुर में एक्सीडेंट का मामला। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)HighLights
- ठुकराना जोड़ पर कार दुर्घटना में चार लोग घायल
- घायलों में दो सगे भाई और उनकी पत्नियां शामिल
- सभी झांसी निवासी ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे थे
नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के ठुकराना जोड़ पर एक कार दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार में सवार दो सगे भाई और उनकी पत्नियां थीं। सभी लोग झांसी के रहने वाले हैं, जो ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे।
वापसी के दौरान शाजापुर के ठुकराना जोड़ के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाकर इलाज शुरू कराया। डायल 112 टीम में हेड कांस्टेबल अशोक महंगिया एवं पायलट अंकित बरेठा शामिल रहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।