• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

शाजापुर के तत्कालीन SP के नाम पर 25 लाख की वसूली का आरोप, बंगले के बाहर पुलिसकर्मी को दी रकम

तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के नाम पर शाजापुर के स्टेशनरी व्यापारी से 25 लाख रुपये की वसूली का मामला सामने आया है। व्यापारी के मुताबिक, वसूली की राशि दो बार में एसपी बंगले के बाहर एक पुलिसकर्मी को दी गई है।

By Mohit VyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 03:36:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 03:36:53 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शाजापुर के तत्कालीन SP के नाम पर 25 लाख की वसूली का आरोप, बंगले के बाहर पुलिसकर्मी को दी रकम
शाजापुर के तत्कालीन SP के नाम पर 25 लाख की वसूली का आरोप

HighLights

  1. शाजापुर में स्टेशनरी व्यापारी से 25 लाख रुपये की वसूली
  2. वसूली की रकम एसपी बंगले के बाहर पुलिसकर्मी को सौंपी गई
  3. SDPO ने पुलिसकर्मी के बयान दर्ज किए, FIR अभी बाकी

नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक के नाम पर शाजापुर के स्टेशनरी व्यापारी से 25 लाख रुपये की वसूली का मामला सामने आया है। व्यापारी के मुताबिक, वसूली की राशि दो बार में एसपी बंगले के बाहर एक पुलिसकर्मी को दी गई है।

मामले की शिकायत के बाद एसडीओपी कीर्ति बघेल ने शनिवार को संबंधित पुलिसकर्मी के बयान दर्ज किए। वहीं एसपी प्रियंका शुक्ला ने कहा कि मामले की जांच जारी है, इसमें जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।


बाहर निकलते ही रफा-दफा करने का दिया झांसा

स्टेशनरी व्यापारी मोहम्मद अली ने 29 अक्टूबर को कोतवाली में आवेदन देकर बताया कि उन्होंने एसपी कार्यालय में स्टेशनरी सप्लाई के लिए अप्रैल में टेंडर भरा था, दस्तावेज में गलती के कारण टेंडर नहीं मिला। कुछ दिन बाद अंकित ट्रेडर्स के अंकित नागर द्वारा उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर अली को कोतवाली बुलाया गया। वहां बयान दर्ज होने के बाद अली बाहर निकला तो अंकित ने कहा कि एसपी से उसके अच्छे संबंध हैं और वह मामला खत्म करवा सकता है।

स्पीकर फोन पर 25 लाख की मांग और धमकी, रुपये देने के बाद भी दोबारा मांगे पैसे

इस दौरान उसने किसी को फोन किया और स्पीकर खोल दिया। सामने वाले ने 25 लाख रुपये मांगे, रकम न देने पर कारोबार बर्बाद करने की धमकी दी। अली के मुताबिक तीन और चार जुलाई को दो बार में 25 लाख रुपये देने के बाद वह चुप रहा, लेकिन गत सप्ताह फिर फोन कर उसे कोतवाली बुलाया गया और अंकित की शिकायत का हवाला देकर लाख रुपये मांगे गए। इस मामले में अंकित का कहना है कि उसने सिर्फ शिकायत की है, रुपये किसने मांगे और किसे दिए गए उसे नहीं मालूम।

यह भी पढ़ें- एमपी में दुर्लभ खनिज की खोज कराएगी सरकार, निजी कंपनियों का लिया जाएगा सहारा, नई नीति तैयार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।