विधायक ने गांव की बिजली चालू करने को कहा, अधिकारी बोले नहीं हो सकती, चाहे तो मुझे हटा दें
उनका कहना था कि अधिकारी विधायक को ही इस तरह से जवाब दे रहे हैं तो आमजन से कैसा व्यवहार होगा। वह समर्थकों के साथ बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंच गये।यहां ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 11 Mar 2026 10:12:27 PM (IST)Updated Date: Wed, 11 Mar 2026 10:18:11 PM (IST)
बिजली कंपनी के कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ।HighLights
- अधिकारी के जवाब से नाराज हुए विधायक।
- बिजली कंपनी कार्यालय पहुंच जताई नाराजी।
- ग्रामीणों व अधिकारियों से कहासुनी हुई थी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। बिजली बिल बकायादार गांव में बिजली कंपनी द्वारा विद्युत सप्लाई बंद करने को लेकर बुधवार को बिजली कंपनी के कार्यालय में जमकर हंगामा हुआ। दरअसल ग्राम भदौनी के ग्रामीण बुधवार दोपहर शाजापुर विधायक अरूण भीमावद के कार्यालय पहुंचे।
कहा कि गांव के बिजली बंद है, एक दिन पहले ग्राम बिकलाखेड़ी के ग्रामीणों की भी बिजली कंपनी में इसी बात को लेकर अधिकारियों से कहासुनी हुई थी।
इसे लेकर विधायक भीमावद ने बिजली कंपनी कार्यपालन यंत्री चंद्रशेखर झा को फोन करके बिजली चालू करने को कहा। झा ने कहा कि बकाया बिल की दस फीसद राशि जमा होने पर ही सप्लाई चालू हो सकेगी।
![naidunia_image]()
किंतु विधायक बोले कि बिकलाखेड़ी में विवाह समारोह है। मैं वहां जाऊंगा तो ग्रामीण समस्या बताएंगे, इसलिये सप्लाई चालू कर दो। इस पर कार्यपालन यंत्री झा ने कहा कि बिना राशि जमा किए बिजली सप्लाई शुरू नहीं होगी। चाहे तो मुझे हटा दें। झा का यह जवाब सुनकर विधायक नाराज हो गए।
उनका कहना था कि अधिकारी विधायक को ही इस तरह से जवाब दे रहे हैं तो आमजन से कैसा व्यवहार होगा। वह समर्थकों के साथ बिजली कंपनी के कार्यालय पहुंच गये।यहां काफी देर तक बातचीत और हंगामा हुआ।
अंत में विधायक ने 24 घंटे में व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी।इधर, बिजली कंपनी के अधिकारी बोले की वसूली को लेकर उन पर भी दबाव है।
वसूली की स्थिति ठीक नही है, ऐसे में बिना न्यूनतम राशि जमा किये हम सप्लाई चालू नही कर सकते। हंगामे के दौरान समर्थक और ग्रामीणों ने भी बिजली कंपनी के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये और जमकर खरी खोटी सुनाई।माहौल काफी तनावपूर्ण रहा और कार्यालय के कर्मचारी भी परेशान व दहशत में दिखाई दिये।
पक्षपात और लेनदेन के भी आरोप
- हंगामे के दौरान कुछ लोगों ने बिजली कंपनी अधिकारी और कर्मचारियों पर काम करने के एवज में अवैध रुपये वसूली के आरोप भी लगाई।
- कॉलोनाइजर आलोक गुप्ता ने लिखित शिकायत भी की। इसके अलावा यह बात भी बार-बार उठी की बिजली कंपनी बकायादारों की बिजली सप्लाई बंद करने, कनेक्शन काटने में पक्षपात करते हैं।
- कुछ गांव और लोगों के बड़े बिल बकाया होने के बावजूद न तो सप्लाई बंद की जाती और न ही कनेक्शन काटे जाते।
- जबकि कुछ क्षेत्रों में अधिकारी सप्लाई बंद औक कनेक्शन काटने की कार्रवाई में पीछे नही हटते हैं।