• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में जिम्मेदारों ने ही दिया फर्जीवाड़े को बढ़ावा, दानदाताओं में सांसद, एसडीएम, तहसीलदार भी शामिल

विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में फर्जी समिति बनाकर सोना-चांदी और नकद राशि एकत्रित किए जाने का मामला सामने आया है। कलेक्टर द्वारा गठित तीन सदस्यीय...और पढ़ें

By Mohit VyasEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 07:54:57 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 07:54:57 AM (IST)
नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में जिम्मेदारों ने ही दिया फर्जीवाड़े को बढ़ावा, दानदाताओं में सांसद, एसडीएम, तहसीलदार भी शामिल
नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी का मंदिर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. नलखेड़ा के विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में फर्जी समिति बनाकर दान जुटाने का मामला
  2. शिलालेख में 170 दानदाता, एसडीएम-तहसीलदार ने दी एक-एक किलो चांदी
  3. कलेक्टर द्वारा गठित तीन सदस्यीय दल मामले की जांच कर रहा है

मोहित व्यास, नईदुनिया, आगर मालवा। अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के चर्चित मामले के बीच नलखेड़ा के विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में फर्जी समिति बनाकर सोना-चांदी और नकद राशि एकत्रित किए जाने का मामला सामने आया है। कलेक्टर द्वारा गठित तीन सदस्यीय दल मामले की जांच कर रहा है। इस बीच हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है कि जिन अधिकारियों पर मंदिर में नियम विरुद्ध गतिविधियों को रोकने की जिम्मेदारी थी, उन्होंने ही इस प्रक्रिया को बढ़ावा दिया।

जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में आशासकीय समिति द्वारा दान एकत्रीकरण के दौरान एसडीएम मिलिंद ढोके और तहसीलदार प्रिति भिसे आखरे भी मौजूद थे। दोनों ने एक-एक किलो चांदी दान की है। मंदिर परिसर में लगे शिलालेख पर 170 दानदाताओं के नाम दर्ज हैं। इसमें 72वें नंबर पर राजगढ़ से भाजपा सांसद रोडमल नागर का नाम है। उन्होंने भी समिति को 200 ग्राम चांदी दान की है। इस शिलालेख पर सिर्फ उन्हीं के नाम हैं, जिन्होंने 500 ग्राम से अधिक चांदी अथवा सवा लाख से लेकर 25-30 हजार रुपये तक नकद राशि दान की है।


गर्भगृह में लगाई चांदी की परत

दानदाताओं से एकत्रित 500 किलो चांदी से गर्भगृह और सभामंडप का रजत सुंदरीकरण करने की योजना है। गर्भगृह में यह काम हो चुका है, सभामंडप में किया जा रहा है। समिति के सदस्यों का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। समिति को प्राप्त 29 किलो चांदी और 105 ग्राम सोना लाकर में रखा, यह जांच दल को दिखा दिया गया है।

दानदाता बोले -कुछ गलत नहीं किया

हमने माता के दरबार के रजत सुंदरीकरण के लिए चांदी दान की है। सरकार मामले की जांच करा रही है। गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। - रोड़मल नागर, सांसद, राजगढ़

विपरीत विचार धारा के लोगों द्वारा नकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है

मठ-मंदिरों में दान और चढ़ावे की रकम को लेकर कोई गड़बड़ी नहीं हो रही। विपरीत विचार धारा के लोगों द्वारा नकारात्मक माहौल बनाया जा रहा है। अगर किसी ने गलत किया होगा तो मातारानी उसे स्वयं सजा देंगी। - सचिन मौर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजगढ़

गलत हुआ तो माताजी सबक सिखाएंगी

पिताजी की इच्छा के अनुरूप हमारे परिवार ने चांदी दान की है। मंदिर के गर्भगृह पर चांदी की परत चढ़ाई भी गई है। बावजूद अगर कहीं गलत हुआ होगा तो माताजी सबक सिखाएंगी। - मधुलिका श्रीवास्तव, कालापीपल

मां बगलामुखी मंदिर दान विवाद: सुंदरीकरण समिति के लॉकर से निकला 29 किलो चांदी और सोना, जांच में मचा हड़कंप