• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

शाजापुर में कब्रिस्तान की जमीन पर खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव में 26 घायल, 39 पर FIR दर्ज

शाजापुर के टपका बसंतपुर में कब्रिस्तान की जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हुआ। मारपीट और पथराव में 26 लोग घायल हुए, 39 पर केस दर्ज हुआ है।

By Mohit VyasEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 08 Nov 2026 02:21:16 PM (IST)Updated Date: Sun, 08 Nov 2026 08:18:24 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शाजापुर में कब्रिस्तान की जमीन पर खूनी संघर्ष, फायरिंग और पथराव में 26 घायल, 39 पर FIR दर्ज
शाजापुर में कब्रिस्तान की जमीन पर खूनी संघर्ष। (नईदुनिया)

HighLights

  1. शाजापुर के टपका बसंतपुर में कब्रिस्तान की जमीन पर विवाद।
  2. दोनों पक्षों के बीच पथराव, फायरिंग और जमकर मारपीट हुई।
  3. हिंसक झड़प में महिलाएं और बुजुर्ग सहित 26 लोग घायल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर: जिले के शुजालपुर से करीब 12 किलोमीटर दूर टपका बसंतपुर गांव में रविवार सुबह कब्रिस्तान की जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग के बाद मारपीट तथा तोड़फोड़ हुई। घटना में 26 लोग घायल हुए हैं। इनमें महिलाएं और 90 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल हैं। एक पक्ष के 11 और दूसरे पक्ष के 15 लोग घायल हुए। गांव में पुलिस बल तैनात है। दोनों पक्षों की शिकायत पर कुल 39 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

पहले पक्ष का आरोप: दुआ पढ़ने के दौरान रोका और मारपीट की

  • पहले पक्ष के फरियादी इलियास अली (37) ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 8:30 बजे वे अपने पिता की कब्र पर दुआ पढ़ने कब्रिस्तान गए थे। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोककर पूछा कि वे वहां क्यों आए हैं। इसके बाद गाली-गलौज हुई।

  • इलियास के मुताबिक, उन्होंने अपने भाई इफराक अली को बुलाया, जिसके बाद बिन्यामिन और दिलशाद ने उन पर लाठियों से हमला किया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई। एफआइआर में लाठी, डंडे, फरसा, तलवार और लोहे की रॉड से हमले, दो मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं।
  • दूसरे पक्ष का आरोप: घर में घुसकर हथियारों से हमला और तोड़फोड़

    दूसरे पक्ष के फरियादी रिजवान (32) ने आरोप लगाया कि इलियास, इफराक और उनके साथ आए लोग हथियार लेकर उनके घर में घुसे। उनके मुताबिक, उन पर तलवार से हमला हुआ और उनके पिता शाहबुद्दीन सहित परिवार के अन्य लोगों को फरसा, लाठी और पत्थरों से पीटा गया। शिकायत में घर के सामान, दरवाजे, ट्रैक्टर और दो मोटरसाइकिलों में तोड़फोड़ का आरोप है। रिजवान ने यह भी कहा कि उनकी बहू सिमरन का मंगलसूत्र तोड़ा गया और कब्रिस्तान आने पर दोबारा हमले की धमकी दी गई।

    यह भी पढ़ें- MP में साइबर ठगी का नया तरीका; खाते होल्ड होने से पहले एटीएम से कैश निकाल रहे जालसाज

    दोनों पक्षों के 26 लोग घायल

    पहले पक्ष के घायलों में बोदर खां, इलियास अली, इफराक अली, कल्लू खां, सलीम खां, सलामुद्दीन, इमरान, नवाब खां, मुबारिक, आरिफ और इरशाद खां हैं। दूसरे पक्ष के घायलों में शाहबुद्दीन, रिजवान, फखरुद्दीन, अलाउद्दीन, बिन्यामिन, नईमुद्दीन, दिलशाद, साजिद, भूरी बी, रिहाना बी, सिमरन, यूनुस, उस्मान, शोएब और 90 वर्षीय शमशाद शामिल हैं।

    1.75 बीघा जमीन को लेकर पुराना विवाद

    गांव में करीब 1.75 बीघा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है। एक पक्ष ने जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि जमीन से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी की गई है।

    एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।