छत से टपकते पानी के बीच 5वीं-8वीं के बच्चों ने दी परीक्षा, खुली व्यवस्थाओं की पोल, जांच के आदेश जारी
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हुई। पहले ही प्रश्न पत्र में जिला मुख्यालय के नजदी ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 20 Feb 2026 10:07:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Feb 2026 10:07:36 PM (IST)
छत से टपकते पानी के बीच 5वीं-8वीं के बच्चों ने दी परीक्षा।HighLights
- छत से टपकते पानी के बीच विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
- बारिश के पानी ने भिगोई बच्चों की उत्तर पुस्तिकाएं
- खुली व्यवस्थाओं की पोल, जांच के आदेश हुए जारी
नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। जिले भर में शुक्रवार को मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा शुक्रवार को संपन्न हुई। पहले ही प्रश्न पत्र में जिला मुख्यालय के नजदीक स्थित ग्राम पिपल्या गोपाल में परीक्षा केंद्र पर बदइंतजामी की तस्वीर सामने आई।
छत से टपकते पानी के बीच परीक्षा देने को मजबूर बच्चे
यहां बच्चों ने छत से टपकते पानी के बीच बैठकर परीक्षा दी। जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही की बच्चों के बैठने के लिये बिछाई गई टाटपट्टी तक गिली हो गई। इसे लेकर परीक्षा केंद्र पर तैनात शिक्षिका का कहना था कि अचानक वर्षा होने से यह स्थिति बनी।