पहले काली मां को दी गाली फिर पत्थर से तोड़ दी प्रतिमा, नवरात्रि में भाई की हुई हत्या के लिए भगवान को मान रहा था दोषी
अपने चचेरे भाई की हत्या के लिए मां काली को दोषी मानते हुए एक ग्रामीण ने पहले ताे माता को खूब गालियां दीं और इसके बाद माता की प्रतिमा को पर पत्थर पटक द ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 26 Mar 2026 11:00:27 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Mar 2026 11:09:02 AM (IST)
HighLights
- नशे में धुत्त होकर काली माता को गालियां देने लगा
- गांव वालों ने शिकायत थाने में दर्ज करवा दी
- भाई की एक साल पहले इसी दिन हत्या हो गई थी
नईदुनिया प्रतिनिधि शिवपुरी। तेदुआ थानांतर्गत अपने चचेरे भाई की हत्या के लिए मां काली को दोषी मानते हुए एक ग्रामीण ने पहले ताे माता को खूब गालियां दीं और इसके बाद माता की प्रतिमा को पर पत्थर पटक दिया।
इससे प्रतिमा टूट गई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
भतीजे ने हत्या कर दी थी
जानकारी के अनुसार एक साल पहले नवरात्रि की पष्ठी तिथी के दिन कुटवारा गांव के मैसी जाटव नाम के युवक की उसी के भतीजे ने हत्या कर दी थी। चूंकि हत्या नवरात्रि के दिनों में हुई थी, इसलिए मैसी का भाई दानवीर इसके लिए माता को जिम्मेदार मानता था।
नशे में धुत्त होकर काली माता को गालियां देने लगा
इसी के चलते 24 मार्च की रात करीब 9 बजे कुटवारा निवासी दानवरी जाटव शराब के नशे में धुत्त होकर आया और काली माता मंदिर के सामने खड़े होकर माता को गालियां देने लगा कि अगर तुम चाहतीं तो मेरा भाई मैसी नहीं मरता, उसे तुमने ही मारा है।
पत्थर उठाकर माता की प्रतिमा तोड़ दी
यह बात जब पास बैठे कृष्णवीर लोधी, सुखवीर, प्रमोद शिवहरे, धन्नालाल जाटव, चन्दपाल सेन व मोहल्ले के अन्य लोगों ने सुनी तो उन्होंने दानवीर को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने दानवीर को वहां से जाने के लिए कहा, परंतु इससे उसका गुस्सा और भड़क गया और उसने एक पत्थर उठाकर उससे माता की प्रतिमा तोड़ दी।
गांव वालों ने शिकायत थाने में दर्ज करवा दी
इस बात से गांव वालों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं और उन्होंने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवा दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें- इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान
भाई की एक साल पहले ठीक इसी दिन हत्या हो गई थी
थाना प्रभारी, तेंदुआ विवेक यादव का कहना है कि आरोपित युवक के भाई की एक साल पहले ठीक इसी दिन हत्या हो गई थी। इसी के चलते वह मंदिर में खड़ा होकर भगवान को गालियां दे रहा था और फिर माता की प्रतिमा को पर पत्थर पटक दिया। हमने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।