• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिव मंदिर में झाड़ू मारने के वायरल वीडियो पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार; 1 घंटे रहा चक्काजाम

Shivpuri Temple Controversy: गुरुवार को दोपहर के समय हुए इस चक्काजाम से पोहरी-शिवपुरी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री, बसों में बैठे लोग और...और पढ़ें

By Devendra SamadhiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 11:27:09 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 11:27:45 AM (IST)
शिव मंदिर में झाड़ू मारने के वायरल वीडियो पर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार; 1 घंटे रहा चक्काजाम
चक्काजाम करने वाले ग्रामीण युवकों को समझाइश देते एसडीओपी व टीआई । नईदुनिया

HighLights

  1. शिवपुरी में सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर की घटना
  2. प्रतिमा की पुनर्स्थापना की मांग को लेकर पोहरी चौराहे पर प्रदर्शन
  3. एसडीओपी की समझाइश के बाद खुला रास्ता, यातायात बहाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर में शिव मंदिर में भगवान की मूर्ति को झाड़ू मारने गाली देने के वायरल हो रहे वीडियो ने जिले में तनाव फैला दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धार्मिक भावना आहत करने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन इसके बाद भी पोहरी बस स्टैंड चौराहे पर हिंदू संगठनों ने चक्काजाम कर दिया, जिससे एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

फरियादी रामकुमार पुत्र बृजवल्लभ शर्मा निवासी कुंवरपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 अगस्त 2026 की शाम करीब 7 बजे वह घर पर मोबाइल चला रहा था। उसी दौरान उसके गांव के सोनू उर्फ मिठुआ जाटव निवासी कुंवरपुर का एक वीडियो वायरल होता दिखा, जिसमें वह शिव मंदिर में बैठकर भगवान शिव और माता पार्वती को गाली-गलौज कर रहा था और मूर्ति में झाड़ू मार रहा था। रामकुमार का कहना है कि इससे उसकी और सकल हिंदू समाज की आस्था को ठेस पहुंची है। रिपोर्ट पर सिरसौद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


एक घंटे तक राहगीर परेशान

दोपहर के समय हुए इस चक्काजाम से पोहरी-शिवपुरी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्री, बसों में बैठे लोग और राहगीर एक घंटे तक परेशान होते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चक्काजाम में शामिल कुछ युवक शराब के नशे में धुत्त थे और उन्होंने निकलने की कोशिश कर रहे राहगीरों से अभद्रता भी की। सूचना मिलते ही यातायात, कोतवाली, देहात थाने की पुलिस के साथ एसडीओपी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने समझाइश दी कि आरोपी पर एफआईआर हो चुकी है और वह जेल जा चुका है।

आपकी जो भी मांग है, वह लिखित में दीजिए, उस पर विचार किया जाएगा। मौके पर आंदोलनकारियों ने कोई लिखित मांग पत्र नहीं सौंपा। पुलिस की समझाइश के बाद करीब एक घंटे बाद चक्काजाम खत्म हुआ और यातायात सुचारू हो सका।

खंडित हुई मूर्ति की पुनर्स्थापना की मांग को लेकर चक्काजाम

आरोपित के जेल जाने के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ। गुरुवार दोपहर कुछ युवकों ने शहर में पोहरी बस स्टैंड चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय सनातन सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि कुंवरपुर में सोनू जाटव ने भोले बाबा मंदिर में प्रतिमा को झाड़ू मारी और गाली दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन अब हमारी मांग है कि जो मूर्ति खंडित हुई है, प्रशासन उसकी पुनर्स्थापना करवाए। पुष्पेंद्र का तर्क था कि जब आंबेडकर जी की मूर्ति खंडित हुई थी तो शासन-प्रशासन ने तीन घंटे में प्रतिमा को पुनर्स्थापित कर दिया था, वैसे ही हमारे भगवान की मूर्ति भी आज ही स्थापित की जाए।

चाहे तहसीलदार करवाएं या एसडीएम। जब पूछा गया कि क्या जिम्मेदार अधिकारियों को ज्ञापन दिया है, तो आंदोलनकारियों ने कहा कि आंबेडकर प्रतिमा खंडित होने पर भी कोई ज्ञापन देने नहीं दिया गया था। हम एसपी आफिस गए थे, वहां एसपी मैडम नहीं मिलीं। इसलिए प्रशासनिक अधिकारी को मौके पर बुलाने के लिए हमने चक्काजाम किया है।

कल भगवान के अपमान का एक वीडियो बहुप्रसारित हुआ था। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। अब इन लोगों की कुछ मांगें हैं, जिन्हें लेकर यह चक्काजाम किया जा रहा है। ये लोग अपनी मांग लिखकर देंगे तो उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दिया जाएगा। फिलहाल चक्काजाम खुलवा दिया गया है। -सचिन कुमार धुर्वे, एसडीओपी, शिवपुरी।