• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी की पिछोर तहसील में जमकर हुई बारिश, घरों में भरा 3 फीट पानी; महुअर नदी उफान पर

Shivpuri Heavy Rain: शिवपुरी की पिछोर तहसील में रातभर की मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

By Devendra SamadhiyaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 08 Aug 2026 09:44:54 AM (IST)Updated Date: Sat, 08 Aug 2026 09:53:06 AM (IST)
शिवपुरी की पिछोर तहसील में जमकर हुई बारिश, घरों में भरा 3 फीट पानी; महुअर नदी उफान पर
महुअर नदी में पानी का तेज बहाव और गांवों में सड़कों पर भर गया पानी।

HighLights

  1. गुरुकुदवाया और सजोर के घरों में 2 से 3 फीट तक पानी भर गया
  2. तेज बारिश में शासकीय स्कूलों के परिसर भी जलमग्न हो गए हैं
  3. लगातार बारिश से महुअर नदी और नाले ओवरफ्लो हो गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। शिवपुरी जिले की पिछोर तहसील क्षेत्र में बीती रात हुई मूसलाधार बारिश ने कहर बरपाया है। लगातार हुई भारी बारिश के कारण क्षेत्र की जीवनदायिनी महुअर नदी उफान पर आ गई है। नदी-नाले ओवरफ्लो होने से ग्राम पंचायत गुरुकुदवाया, सजोर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रात भर हुई तेज बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है। गुरुकुदवाया पंचायत के कई घरों में 2 से 3 फीट तक पानी घुस गया, जिससे ग्रामीणों का घरेलू सामान खराब हो गया। वहीं शासकीय स्कूलों में भी पानी भर जाने से स्कूल परिसर जलमग्न हो गया है।


बारिश के कारण रास्ता बंद हो गया

बारिश के कारण गांव की सड़कें, गलियां और खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं। बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, कई जगह रास्ता बंद होने से विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंच सके। वहीं ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों और आवागमन में भी काफी दिक्कत हो रही है।

सजोर और आसपास के गांवों में भी नदी का पानी घुसने से स्थिति गंभीर बनी हुई है। खेतों में खड़ी फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है।

लगातार बढ़ रहा नदी का जल स्तर

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों का जल्द सर्वे कर राहत कार्य शुरू किया जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए। फिलहाल क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है और महुअर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात... शिवपुरी में खुलेगा अत्याधुनिक मिसाइल प्लांट, 5000 लोगों को मिलेगा रोजगार