SDOP साहब, क्या करैरा तुम्हारे डैडी की है?... पिछोर MLA ने IPS अधिकारी को दी धमकी, बोले- बेटा लड़ेगा चुनाव
शिवपुरी के करैरा में हादसे के बाद विधायक पुत्र दिनेश लोधी पर कार्रवाई हुई। इसके बाद विधायक का एसडीओपी को धमकी देते हुए वीडियो वायरल हुआ, जिससे विवाद ब ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 02:02:42 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 02:02:42 PM (IST)
पिछोर विधायक का धमकी देते एक वीडियो वायरल हो रहा है। (फाइल फोटो)HighLights
- करैरा हादसे में विधायक पुत्र दिनेश लोधी आरोपी बना
- पुलिस ने यातायात नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की गई
- विधायक का एसडीओपी को धमकी देता वीडियो वायरल हुआ
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। करैरा में राहगीरों को टक्कर मारने के बाद चर्चा में आए पिछोर विधायक के पुत्र दिनेश लोधी पर पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद सोमवार की सुबह पिछोर विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
वीडियो ये बोलते दिखे विधायक
- इस वीडियो में वह करैरा एसडीओपी के पद पर पदस्थ आईपीएस अधिकारी डॉ आयुष जाखड़ को धमकी भरे अंदाज में यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि करैरा क्या करैरा तुम्हारे डैडी की है..? मैं तुम्हें कहना चाहता हूं वह करैरा आएगा भी और चुनाव भी लड़ेगा, तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना। मैं कहना चाहता हूं एसडीओपी महोदय से हमारा इतिहास भी देख लेना।
हमारे साथ अगर गलत व्यवहार करोगे तो हम सहन नहीं करेंगे। एक आदिवासी महिला का एक्सीडेंट हो जाता है, तो क्या वहां देखने के लिए गए थे एसडीओपी? वहां नहीं गए, क्योंकि वहां पैसा नहीं मिलना था। तुम तो वहां जाते हो जहां पैसा मिलता है। मैं ऐसे अधिकारी को कहना चाहता हूं कि अपनी औकात और कानून के दायरे में रहे। कानून हमें भी आता है और कानून हम भी जानते हैं। ये है पूरा मामला
- करैरा कस्बे में 16 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 7:30 बजे पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी अपनी थार कार से थाने के पास स्थित जिम जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने तेजी व लापरवाही से कार चलाते हुए राहगीरों को टक्कर मार दी थी। हादसे में संजय परिहार अशीष परिहार, अंशुल परिहार, सीता वर्मा, पूजा सोनी घायल हो गए थे। पांचों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
संजय परिहार की शिकायत पर आरोपी दिनेश लोधी के खिलाफ पुलिस ने अपराध क्रमांक 255/26 धारा 281, 125ए बीएनएस के तहत प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया है। उसके बाद पुलिस ने राहगीरों को टक्कर मारने वाले पिछोर विधायक प्रीतम लोधी के पुत्र दिनेश लोधी निवासी जलालपुर को पुलिस ने रविवार को पूछताछ और स्टेटमेंट दर्ज करवाने के लिए थाने बुलाया।
इस दौरान पुलिस ने विधायक पुत्र की गाड़ी की काली फिल्म व हूटर लगे हुए थे। उनके वाहन पर अब भी वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं था। इसके चालते पुलिस ने वाहन पर से काली फिल्ट व हूटर हटवा दिए। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने के चलते धारा 185 (4), 100/177 एमव्ही एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई।
इसके अलावा एसडीओपी डॉ आयुष जाखड़ (आईपीएस) व टीआई विनोद छावई पुलिस फोर्स के साथ विधायक पुत्र को थाने से पैदल ही घटना स्थल तक लेकर गए, जहां आरोपी विधायक पुत्र ने पूरी घटना के बारे में पुलिस को बताया। ये बोले एसडीओपी
पुलिस ने दिनेश लोधी को सिर्फ कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए थाने बुलाया था। मैंने उनसे यह बात कही ही नहीं है कि करैरा में दिख नहीं जाना। पूरी कार्रवाई नियमानुसार और कानून के दायरे में रहकर की गई थी। डॉ आयुष जाखड़, एसडीओपी, करैरा