सोशल मीडिया पर आया लाइव, दोस्तों को कहा बाय और झूल गया फांसी पर, शिवपुरी में डिप्रेशन ने ली युवक की जान!
शिवपुरी देहात थानांतर्गत हवाई पट्टी जवाहर कॉलोनी क्षेत्र में निवासरत एक युवक ने शुक्रवार की देर रात सोशल मीडिया पर लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ल ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 28 Mar 2026 08:48:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Mar 2026 08:48:00 PM (IST)
शिवपुरी में डिप्रेशन ने ली युवक की जान! (सांकेतिक तस्वीर)HighLights
- अकेलेपन ने ली 22 वर्षीय मनोज की जान
- माता-पिता की मौत के बाद डिप्रेशन में था
- गमगीन गानों के बीच किया लाइव सुसाइड
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। देहात थानांतर्गत हवाई पट्टी जवाहर कॉलोनी क्षेत्र में निवासरत एक युवक ने शुक्रवार की देर रात सोशल मीडिया पर लाइव आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने आत्महत्या करने से पहले अपने दोस्तों को बाय भी किया। पुलिस ने मृतक का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जवाहर कॉलोनी क्षेत्र में निवासी 22 वर्षीय युवक मनोज पुत्र सिंधिया रजक ने शुक्रवार की रात करीब दस बजे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लाइव आकर फांसी लगा ली, जिससे युवक की मौत हो गई।
माता-पिता की मौत के बाद अकेला रह गया था मनोज
बताया जा रहा है कि कुछ साल पहले मनोज की मां की मौत हो गई थी, जिसके बाद घर में पिता और बेटे-बेटी अकेले रह गए थे। ऐसे में घर संभालने के लिए सिंधिया रजक ने दूसरी शादी कर ली। कुछ समय पहले मनोज की बहन की भी शादी हो गई। बेटी की शादी के बाद मनोज के पिता की भी मौत हो गई। मनोज अब घर में अकेला रह गया तो उसने सौतेली मां का घर छोड़ दिया और किराए के कमरे में अकेला रहने लगा। उदरपूर्ति के लिए मनोज ने एक ओर जहां घर से ही रेडीमेड कपड़े बेचना शुरू किया तो वहीं दूसरी ओर वह मैकेनिक के यहां जाकर हेल्पर का भी काम करता था।
दोस्तों के सामने लाइव फांसी, मोबाइल जब्त
बताया जा रहा है कि माता-पिता की मौत के बाद मनोज काफी अकेला महसूस करने लगा था। मृतक मनोज के दोस्तों का कहना है कि जब उन्होंने रात में मनोज को लाइव फांसी लगाते हुए देखा तो वह अपने घरों से भाग कर उसके कमरे पर पहुंचे, लेकिन उस समय तक मनोज की मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को बरामद कर पीएम हाउस में रखवाया। फिलहाल कमरे में से ऐसा कुछ नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या का कारण बहुत स्पष्ट हो सके।
यह भी पढ़ें- पश्चिम एशिया संकट के 30 दिन... गैस, पेट्रोल से लेकर थाली तक सब हुआ महंगा, आम आदमी का हाल हुआ बेहाल
डिप्रेशन की ओर इशारा कर रहे साक्ष्य
पुलिस ने मनोज का मोबाइल जब्त कर लिया है। टीआई विकास यादव का कहना है कि मोबाइल को खोलकर देखने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मनोज द्वारा आत्महत्या करने का मुख्य कारण क्या रहा। फिलहाल जैसा बताया जा रहा है कि लाइव फांसी के दौरान बैकग्राउंड में जिस तरह का सैड सॉन्ग चल रहा था, उससे तो यही प्रतीत हो रहा है कि वह बहुत डिप्रेशन की स्थिति में था।