• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी में शराब के खिलाफ उग्र हुईं महिलाएं... ठेके में तोड़फोड़ कर बोतलों में लगाई आग, कर्मचारी भागे

शिवपुरी में महिलाओं की नाराजगी का यह पहला मामला नहीं इससे पहले भी महिलाएं अवैध शराब और जगह-जगह खुली दुकानों का विरोध कर चुकी है। इस तरह की समस्या को लेकर पिछले माह शहर में भी महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की थी। अब फिर इस तरह का विरोध अमोला में सामने आया है।

By Bharat SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 07:49:23 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 07:49:51 PM (IST)
शिवपुरी में शराब के खिलाफ उग्र हुईं महिलाएं... ठेके में तोड़फोड़ कर बोतलों में लगाई आग, कर्मचारी भागे
अमोला में लट्ठ लेकर पहुंची महिलाएं लाठियों से शराब की बोतलों को फोड़ती हुईं। वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. लाठियों से लैस महिलाओं का हमला
  2. शराब की बोतलों में लगाई आग
  3. जिले में अवैध शराब का मकड़जाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। शराब के कारण घरों में होने वाले रोजाना के झगड़ों और मारपीट से परेशान होकर शिवपुरी जिले के नए आमोला में मंगलवार को महिलाएं उग्र हो गई और उनकी नाराजगी एक शराब की दुकान पर टूट पड़ी। सभी महिलाएं हाथों में लाठियां लेकर एकजुट होकर पहुंची और ठेका दुकान में तोड़फोड़ करते हुए शराब की बोतलें और क्वार्टर बाहर फेंक दिए।

बाद में शराब के क्वार्टर और बोटलों में आग लगा दी। महिलाओं की नाराजगी वाला यह घटनाक्रम इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल होता रहा। जिसमें महिलाएं बेहद नाराज दिख रही हैं और शराब बेचने वालों पर अपनी गुस्सा उतार रही हैं।


शिवपुरी में महिलाओं की नाराजगी का यह पहला मामला नहीं इससे पहले भी महिलाएं अवैध शराब और जगह-जगह खुली दुकानों का विरोध कर चुकी है। इस तरह की समस्या को लेकर पिछले माह शहर में भी महिलाओं ने नाराजगी जाहिर की थी। अब फिर इस तरह का विरोध अमोला में सामने आया है।

पहले क्वार्टर बोतलें बाहर फेंकी फिर लाठियों से फोड़ी

सागर में जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मोतों के बाद अमोला गांव में महिलाओं की शराब के खिलाफ नाराजगी सामने आई है। महिलाओं के अचानक हमले से डरे हुए कर्मचारी अपनी जान बचाकर भाग गए, जिससे महिलाओं ने बिना किसी विरोध के जमकर तोड़फोड़ की। शराब की बोतलें टूटने से दुकान में शराब फैल गई, और एक महिला ने उसमें जलती हुई तीली फेंक दी। आग तेजी से भड़क गई और दुकान पल भर में जलकर राख हो गई।

जिलेभर में फैला है अवैध शराब का मकड़जाल

ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में शराब ठेकेदारों ने अवैध शराब के ठिकानों सैकड़ों जगहों पर बना दिए हैं। इस कारण गांव-गांव अवैध शराब बिक रही है। जिलेभर में शराब के लाइसेंसी ठेके करीब 113 हैं लेकिन 500 से ज्यादा ठिकानों पर शराब बेचे जाने के आरोप लगते रहे हैं।

कोतवाली क्षेत्र के ढाबों में जमकर खनन रहे जाम

भले ही शराब पीने के अहातों पर प्रतिबंध है लेकिन आबकारी और पुलिस की अनेदखी के चलते ढाबे और होटल मयखानों की तरह संचालित हो रहे हैँ। जहां शाम होते ही जाम खनकने लगते हैं। हाइवे से सटे होटल और ढाबों में इस तरह के हाल देखे जा सकते हैं। जहां पुलिस झांकने तक नहीं पहुंचती।

महिलाओं ने नाराज होकर शराब दुकान का माल बाहर फेंक दिया। महिलाएं नाराज होते हुए यहां पहुंची थी। सूचना मिलने पर हमारी टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। - योगेद्र सेंगर, थानाप्रभारी, अमोला

यह भी पढ़ें
एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।