• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

ओरछा में 14 साल बाद बीजेपी का महामंथन, मोहन यादव-सिंधिया समेत 350 प्रतिनिधि जुटे, 'मिशन 2028' को लेकर बन रही रणनीति

रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में 14 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का महामंथन रविवार से शुरू हुआ। इसमें मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष ...और पढ़ें

By Balram SoniEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 02:50:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 03:05:34 PM (IST)
ओरछा में 14 साल बाद बीजेपी का महामंथन, मोहन यादव-सिंधिया समेत 350 प्रतिनिधि जुटे, 'मिशन 2028' को लेकर बन रही रणनीति
ओरछा में 14 साल बाद बीजेपी का महामंथन (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. रामराजा के दरबार में भाजपा का महामंथन
  2. 2028-29 की चुनावी रणनीति पर फोकस
  3. बूथ सशक्तीकरण से युवा कनेक्ट तक पर मंथन

बलराम सोनी, नईदुनिया, ओरछा (निवाड़ी)। रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में 14 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का महामंथन रविवार से शुरू हुआ। होटल राजमहल में दो दिन चलने वाली बैठक में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित करीब 350 प्रतिनिधि जुटे हैं। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तीकरण और मिशन 2028-29 की चुनावी तैयारियों पर रणनीति बनाई जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चित्रकूट से ओरछा पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित वरिष्ठ नेताओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। खंडेलवाल ने कहा कि पार्टी के काम को आगे बढ़ाने के लिए रामराजा सरकार की नगरी से पवित्र स्थान कोई और नहीं हो सकता। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान श्रीराम यहां भगवान के साथ राजा भी हैं और रामराज्य की स्थापना भाजपा का लक्ष्य है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कार्यसमिति से आने वाले समय के लिए नीतिगत फैसलों और कार्यशैली को बेहतर बनाने की दिशा में परिणाम निकलेंगे।


‘मन की बात’ से शुरू हुआ महामंथन

बैठक की शुरुआत ध्वजारोहण और प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुई। इसके बाद सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया गया। प्रदेश कार्यसमिति के 106 सदस्यों के अलावा सांसद, मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी सहित करीब 350 प्रतिनिधि इसमें शामिल हैं।

बूथ से चुनाव तक बनेगा रोडमैप

बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और बूथों को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा होगी। 2028 के विधानसभा और 2029 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों का रोडमैप तैयार किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार होगा। ‘विकसित भारत 2047’ और ‘समरसता का संकल्प’ जैसे विषय भी एजेंडे में हैं।

गुटबाजी की चर्चाओं को नरोत्तम ने बताया काल्पनिक

पूर्व विधायक नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा में गुटबाजी और संगठन में बदलाव की चर्चाओं को काल्पनिक बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन मजबूती से खड़ा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन नवीन तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में काम कर रहा है।

यह भी पढ़ें- BJP छत्तीसगढ़ की राजनीति में 2008 से 2026 तक बदले नेताओं के सियासी ग्राफ, कोई सांसद तो कोई मंत्री... कई चेहरे अब सक्रिय राजनीति से बाहर

रामराजा दर्शन और सेवा संकल्प कार्यशाला

पहले दिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वरिष्ठ नेता और अतिथि रामराजा सरकार के दर्शन करेंगे। सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ कार्यशाला में सेवा, सुशासन और संगठन विस्तार पर चर्चा के साथ आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की दिशा तय की जाएगी।