• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बिजली के पोल से टकराकर चकनाचूर हुई अर्टिगा कार, महिला की मौत

अर्टिगा कार में सवार लोगों के भी गंभीर रूप घायल होने की खबर है । जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल टीकमगढ़ भेजा गया है ।

By Manish AsatiEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 09:24:11 AM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 09:24:40 AM (IST)
टीकमगढ़-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बिजली के पोल से टकराकर चकनाचूर हुई अर्टिगा कार, महिला की मौत
हादसे में चकनाचूर कार और महिला की मौत पर शोक में डूबी ग्रामीण महिलाएं। नईदुनिया

HighLights

  1. रविवार सुबह-सुबह हुआ हादसा
  2. धमाके से दहला क्षेत्र, कई लोग भी घायल
  3. धमाके से दहला क्षेत्र, कई लोग भी घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। रविवार की सुबह 6 बजे करीब टीकमगढ़ झांसी हाईवे सड़क पर दिगौड़ा थाना और बंडा पुल के बीच हुए सड़क हादसे में दिगौड़ा निवासी बुटटू कुशवाहा की 60 वर्षीय मां नन्नी कुशवाहा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई ।

अर्टिगा कार में सवार लोगों के भी गंभीर रूप घायल होने की खबर है । जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल टीकमगढ़ भेजा गया है ।

कार हो गई चकनाचूर

एक्सीडेंट में झांसी से टीकमगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार क्रमांक यूपी 93 बीके 4353 भी चकनाचूर हो गई । जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से टकराने से बिजली का पोल टूट गया । धमाके की आवाज सुन खेतों पर रह रहे लोग मौके पर पहुंच गए । घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है । महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल टीकमगढ़ भिजवाया जा रहा है ।