• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

फिल्मी स्टाइल में दबिश देकर शादी के 20 दिन बाद दूल्हा-दुल्हन को उठा ले गई यूपी पुलिस, दलालों के चंगुल में फंसा था परिवार

बुंदेलखंड में कुंवारे लड़कों की मजबूरी का फायदा उठाकर शादियों के नाम पर ठगी और मानव तस्करी करने वाले गिरोह का एक और चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है।

By Manish AsatiEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 09 Jul 2026 09:23:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Jul 2026 09:23:07 PM (IST)
फिल्मी स्टाइल में दबिश देकर शादी के 20 दिन बाद दूल्हा-दुल्हन को उठा ले गई यूपी पुलिस, दलालों के चंगुल में फंसा था परिवार
दूल्हा-दुल्हन को उठा ले गई यूपी पुलिस (ये तस्वीर एआई से बनाई गई है)

HighLights

  1. बुंदेलखंड में शादी के नाम पर मानव तस्करी, दूल्हा-दुल्हन हिरासत में
  2. 20 दिन पहले दलालों ने रचाई थी शादी, दुल्हन निकली यूपी की नाबालिग
  3. अमेठी पुलिस ने टीकमगढ़ में दी दबिश, क्षेत्र के तीन दलाल रडार पर

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। बुंदेलखंड में कुंवारे लड़कों की मजबूरी का फायदा उठाकर शादियों के नाम पर ठगी और मानव तस्करी करने वाले गिरोह का एक और चौंकाने वाला कारनामा सामने आया है। मोहनगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधा गांव में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश की अमेठी पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबिश देकर एक नवविवाहित जोड़े दूल्हा-दुल्हन को हिरासत में ले लिया। शादी के महज 20 दिन बाद हुई इस अचानक कार्रवाई से दूल्हे का परिवार सकते में है। यूपी पुलिस का दावा है कि जो लड़की दुल्हन बनकर आई है, वह नाबालिग है और उसके अपहरण का मामला दर्ज है। वहीं दूल्हे के स्वजन का कहना है कि वे शादी कराने वाले बिचौलियों की धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं।

सुबह 5 बजे फिल्मी अंदाज में दबिश, घबराए परिजन पहुंचे एसपी दफ्तर

बंधा गांव के निवासी राजेश शुक्ला ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 5 बजे जब पूरा गांव सो रहा था, तब उत्तर प्रदेश के नंबर की एक गाड़ी उनके घर के सामने आकर रुकी। गाड़ी से उतरे कुछ लोग सीधे घर में घुसे और उनके छोटे भाई नीतेश शुक्ला और उसकी नई नवेली पत्नी को जबरन अपने साथ बैठाकर ले गए। अचानक हुई इस घटना से घबराए स्वजन जब स्थानीय बंधा पुलिस चौकी पहुंचे, तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने ऐसी किसी भी कार्रवाई की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। स्थानीय पुलिस से मदद न मिलने पर परिजनों को अंदेसा हुआ कि यह कोई फर्जी पुलिस या फिर भाई-बहू के अपहरण की बड़ी साजिश है, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने तुरंत एसपी दफ्तर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।


इलाहाबाद की अनाथ लड़की है, दलालों ने बुना था झूठ का जाल

पीड़ित परिवार के अनुसार क्षेत्र में लड़कों की शादी में आने वाली दिक्कतों के कारण वे बम्हौरी बराना निवासी रामकुमार नायक, बब्लू बिदुआ और संतोष चौबे नामक दलालों के संपर्क में आए थे। दलालों ने उन्हें झांसा दिया था कि लड़की इलाहाबाद के नैनी की रहने वाली है, उसके माता-पिता नहीं हैं और वह बेहद गरीब है। दलालों की बातों में आकर परिवार ने भारी-भरकम रकम खर्च की और बीते 19 जून को अछरु माता मंदिर में पूरे रीति-रिवाज के साथ नीतेश की शादी करा दी।

अमेठी के रामगंज थाने में दर्ज है अपहरण का केस, जांच में जुटी टीकमगढ़ पुलिस

अब जांच में जुटी पुलिस: टीकमगढ़ पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि उत्तर प्रदेश की अमेठी पुलिस अपहरण के एक मामले को ट्रेस करते हुए मोबाइल लोकेशन के आधार पर यहां पहुंची थी। चूंकि मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा था, इसलिए यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिए बिना त्वरित कार्रवाई की। एसपी दफ्तर में शिकायत दर्ज दूल्हे के भाई राजेश शुक्ला की लिखित शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। टीकमगढ़ पुलिस अब अमेठी पुलिस से संपर्क कर आधिकारिक पुष्टि कर रही है। साथ ही शादी के नाम पर नाबालिगों की खरीद-फरोख्त करने वाले स्थानीय दलालों में रामकुमार नायक, बब्लू बिदुआ और संतोष चौबे की भूमिका की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- ड्रग्स नेटवर्क मामला: एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी हिरासत में, पुलिस कर रही है पूछताछ

थाना प्रभारी अंकित दुबे ने बताया कि मामले की पूरी पड़ताल कर ली गई है। जिस लड़की की शादी कराई गई थी, क्या वह सच में नाबालिग है। उसके लापता होने पर उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के रामगंज थाने में अपराध क्रमांक 49/26, धारा 37-2 के तहत अपहरण का मामला दर्ज है। इसी केस के सिलसिले में अमेठी पुलिस की टीम टीकमगढ़ आई थी और वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों को अपने साथ ले गई है।