• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

खोदाई में एक किलो सोना मिलने का झांसा देकर मंदसौर के किसान से उज्जैन में ठगे 20 लाख रुपये

खोदाई के दौरान एक किलो सोना मिलने का झांसा देकर तीन युवकों ने मंदसौर के किसान से 20 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने किसान को सोने के दो मोती नमूने के तौर पर दिखाए थे। किसान ने गांव में सुनार से उनकी जांच कराई तो वे असली निकले।

By Amit AtalasiaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 11:14:40 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 11:14:40 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
खोदाई में एक किलो सोना मिलने का झांसा देकर मंदसौर के किसान से उज्जैन में ठगे 20 लाख रुपये
नकली सोना देकर किसान से की ठगी। -एआई इमेज

HighLights

  1. मंदसौर के किसान को उज्जैन बुलाकर दिया वारदात को अंजाम
  2. खुद को जेसीबी चालक बताकर आरोपितों ने गढ़ी थी सोना मिलने की कहानी
  3. किसान को सोने के दो मोती नमूने के तौर पर दिखाए थे

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : खोदाई के दौरान एक किलो सोना मिलने का झांसा देकर तीन युवकों ने मंदसौर के किसान से 20 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने किसान को सोने के दो मोती नमूने के तौर पर दिखाए थे।

किसान ने गांव में सुनार से उनकी जांच कराई तो वे असली निकले। इसके बाद किसान को आरोपितों की बात पर भरोसा हो गया और वह रकम लेकर उज्जैन पहुंच गया। यहां आरोपित रुपये लेकर फरार हो गए। नीलगंगा थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की है।


पुलिस के अनुसार रमेश पुत्र धन्ना गायरी निवासी ग्राम नांदवेल भावगढ़ मंदसौर किसान है। एक अक्टूबर को वह जावरा मंडी में मैथी बेचने गया था। वहां उसकी मुलाकात दो युवकों और एक महिला से हुई। बातचीत के दौरान उन्होंने अपना नाम मानसिंह, सागर राठौर और सोनिया राठौर बताया था।

कहा कि खोदाई के दौरान उन्हें एक किलो सोना मिला है

युवकों ने खुद को उज्जैन में जेसीबी मशीन से खोदाई का काम करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि खोदाई के दौरान उन्हें एक किलो सोना मिला है, जिसे वे बाजार में नहीं बेच सकते। इसके बदले उन्होंने 40 लाख रुपये मिलने पर सोना देने की बात कही।

आरोपितों ने रमेश को भरोसा दिलाने के लिए सोने के दो मोती दिए और उनकी जांच कराने को कहा। रमेश ने गांव में सुनार से मोतियों की जांच कराई तो वे असली निकले। इससे उसे युवकों की बात पर भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपितों ने उसे उज्जैन बुलाया और सौदा 20 लाख रुपये में तय कर लिया।

बातचीत में उलझाकर आरोपित उससे 20 लाख रुपये लेकर भाग निकले

25 अक्टूबर को रमेश अपनी पत्नी देवबाई और बेटी पूजा धनगर के साथ 20 लाख रुपये लेकर उज्जैन पहुंचा। आरोपितों ने फोन पर संपर्क कर उसे नानाखेड़ा क्षेत्र स्थित शांति पैलेस चौराहे पर वृंदावन होटल के पास बुलाया। यहां बातचीत में उलझाकर आरोपित उससे 20 लाख रुपये लेकर भाग निकले। काफी देर तक उनके नहीं लौटने पर रमेश को ठगी का अहसास हुआ। उसने स्वजन को जानकारी देने के बाद नीलगंगा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- सोने-चांदी का हंडा देकर ठगे 6 लाख रुपये, बेलगहना पुलिस ने कोटा व मुंगेली से दबोचे 6 शातिर ठग, खाकी पर भी दाग

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।