• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में मादक पदार्थ तस्करी के फरार 58 आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित

जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और संग्रहण से जुड़े मामलों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है।

By Amit AtalasiaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 11:22:46 AM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 11:22:46 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
उज्जैन में मादक पदार्थ तस्करी के फरार 58 आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित
आरोपियों को तलाश रही है पुलिस। -एआई इमेज

HighLights

  1. तस्करी मामले में 46, स्थायी वारंटी 10 तथा गिरफ्तारी वारंट के दो आरोपियों पर इनाम
  2. एनडीपीएस एक्ट के मामलों में लंबे समय से फरार आरोपियों और वारंटियों की तलाश तेज
  3. देवासगेट थाने के पांच, महाकाल थाने में 11 अपराध दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन और संग्रहण से जुड़े मामलों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने फरार आरोपितों और न्यायालयों से जारी गिरफ्तारी वारंटों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।

देवासगेट थाने के पांच, महाकाल थाने में 11 अपराध दर्ज

एसपी शर्मा के अनुसार देवासगेट के पांच, नानाखेड़ा का एक, नागझिरी का एक, महाकाल के 11, जीवाजीगंज के तीन, चिमनगंज मंडी के छह, नागदा छह, उन्हेल के तीन, राघवी के तीन, नीलगंगा के 13 और चिंतामन का एक, तराना का एक, भैरवगढ़ के दो सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों के मामलों में आरोपितों की तलाश की जा रही है।


इनमें एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणों के 46 आरोपितों के साथ स्थायी और गिरफ्तारी वारंट में 12 आरोपित भी शामिल हैं। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी में सहायता करने या उनकी गिरफ्तारी में उपयोगी साबित होने वाली विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति की सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता व तंबाकू सेवन न करने की दिलाई शपथ

टोंकखुर्द : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंकखुर्द में बीएमओ डा. माया कल्याणी के मार्गदर्शन में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।

डॉ. रुशी बरुआ ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों एवं स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने की अपील की। रायसिंह मालवीय बीईई ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू का सेवन नहीं करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डा. प्रतीक तिवारी, डा. राजेश नागर, डा. प्रीति जैन, दिनेश कारपेंटर, उषा सोलंकी रेडियोग्राफर, जेनपाल सिंह लैब टेक्नीशियन, किरण चौहान, लखन करोलिया, प्रमिला राठौर, दिशा गोरसिया सहित स्टाफ उपस्थित रहा।

यह भी पढ़ें- नशे के 292 इंजेक्शन के साथ आरोपी गिरफ्तार; यूपी के उरई से मंगवाकर भोपाल में बेच रहा था खेप

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।