• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

महाकाल मंदिर में रील बनाना इंदौर MLA के बेटे को पड़ा महंगा... एक साल तक प्रोटोकाल दर्शन पर रोक

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में नियमों का पालन नहीं करना इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र को महंगा पड़ गया है। मंदिर प्रशासन ने रुद्राक्ष शुक्ला को मिलने वाली प्रोटोकॉल सुविधा पर रोक लगा दी है।

By Suryanarayan MishraEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 10:09:59 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 10:09:59 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
महाकाल मंदिर में रील बनाना इंदौर MLA के बेटे को पड़ा महंगा... एक साल तक प्रोटोकाल दर्शन पर रोक
महाकाल मंदिर में रील बनाना इंदौर MLA के बेटे को पड़ा महंगा

HighLights

  1. रुद्राक्ष शुक्ला की प्रोटोकॉल सुविधा पर एक साल के लिए लगी रोक
  2. मंदिर परिसर में रील बनाकर प्रसारित करने पर प्रशासन ने की कार्रवाई
  3. तीन सुरक्षाकर्मी निलंबित, सुरक्षा एजेंसी पर लगा 5 लाख का जुर्माना

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में नियमों का पालन नहीं करना इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र को महंगा पड़ गया है। मंदिर प्रशासन ने रुद्राक्ष शुक्ला को मिलने वाली प्रोटोकॉल सुविधा पर रोक लगा दी है। अब आने वाले एक साल रुद्राक्ष को वीआईपी गेट से प्रवेश नहीं मिलेगा। उसे सामान्य दर्शनार्थियों की तरह मंदिर आना होगा।

बता दें बीते दिनों मंदिर में प्रवेश और दर्शन के दौरान रुद्राक्ष शुक्ला ने अपने रसूख का उपयोग करते हुए न सिर्फ रील बनवाई थी, बल्कि उसे इंटरनेट माध्यमों पर बहुप्रसारित भी कर दिया था।

मंदिर प्रशासन ने शुक्ला के इस कृत्य को गंभीरता से संज्ञान में लिया और नियम विरुद्ध मानते हुए उन पर कार्रवाई की है। घटना के लिए दोषी तीन सुरक्षाकर्मियों को शुक्रवार को ही निलंबित कर दिया गया है। साथ ही सुरक्षा एजेंसी पर पांच लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।


पहले भी बता चुका है नियमों को धता

यह पहली बार नहीं है जब रुद्राक्ष शुक्ला ने नियमों को ताक पर रखकर महाकाल मंदिर में प्रवेश किया है, इससे पूर्व भी वह नियमों को धता बता चुका है, लेकिन इस प्रकार की कार्रवाई पहली बार हुई है।

सूर्यमुखी मंदिर के पास बनेगा वीआईपी लॉकर

इस बीच प्रोटोकॉल के तहत आने वाले दर्शनार्थियों के लिए अब सभा मंडप के समीप सूर्यमुखी हनुमान मंदिर के पास मोबाइल लॉकर बनाया जाएगा। अगर कोई वीआईपी दर्शनार्थी मंदिर के भीतर तक मोबाइल लेकर आ जाते हैं, तो उनके मोबाइल इस लॉकर में रखवाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- इंदौर: गर्ल्स हॉस्टल में भड़की आग... 50 छात्राओं को निकाला बाहर; 5 हजार लीटर पानी डालकर पाया काबू

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।