
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज दीपावली की रात्रि उज्जैन शहर में भ्रमण कर नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने नागरिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाई।
मुख्यमंत्री ने फ्रीगंज, शहीद पार्क, टावर चौक, तंबाकू बाजार, सांदीपनि चौराहा से लेकर माता मंदिर चौराहा आदि क्षेत्रों में भ्रमण करके नागरिकों से मुलाकात की।
इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय सिख गुरुद्वारे में भी पहुंचे। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत, सम्मान और अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री ने बाजार क्षेत्र में मौजूद स्वच्छता मित्रों का सम्मान कर उनको दीपावली की मिठाई तथा उपहार प्रदान किए।
यह भी पढ़ें- उज्जैन में हार्डवेयर दुकान में लगी आग, अंदर फंसे बुजुर्ग को गंभीर हालत में निकाला, लाखों का सामान जलकर खाक