• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

भगवान महाकाल की राजसी सवारी के लिए 16 मार्गों पर सुबह छह बजे से नो-एंट्री, पुराने शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

श्री महाकालेश्वर की राजसी सवारी सोमवार को निकलेगी। सवारी के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने पुराने शहर...और पढ़ें

By Amit AtalasiaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 05 Sep 2026 09:11:27 PM (IST)Updated Date: Sat, 05 Sep 2026 09:11:27 PM (IST)
भगवान महाकाल की राजसी सवारी के लिए 16 मार्गों पर सुबह छह बजे से नो-एंट्री, पुराने शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
भगवान महाकाल की निकलेगी राजसी सवारी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए छह स्थानों पर पार्किंग
  2. श्री महाकालेश्वर की राजसी सवारी सोमवार को निकलेगी
  3. पुराने शहर के 16 प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : श्री महाकालेश्वर की राजसी सवारी सोमवार को निकलेगी। सवारी के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए यातायात पुलिस ने पुराने शहर के 16 प्रमुख मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया है।

सोमवार सुबह छह बजे से सवारी समाप्त होने तक इन मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। पुलिस ने सवारी मार्ग पर यातायात का दबाव कम करने के लिए डायवर्शन के साथ ही बाहर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल और आपात स्थिति में निकासी के लिए आठ वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।


इन 16 मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध

सोमवार सुबह छह बजे से इन मार्गों पर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा

  • हरिफाटक टी से बेगमबाग की ओर
  • दानीगेट से रामानुज कोट की ओर
  • गुदरी चौराहा से कहारवाड़ी की ओर
  • तेलीवाड़ा से कमरी मार्ग
  • निकास चौराहा से तेलीवाड़ा
  • क्षीर सागर से कंठाल चौराहा
  • बियाबानी से तेलीवाड़ा
  • नरेंद्र टाकीज से कंठाल
  • नरसिंह घाट टर्निंग से जयसिंहपुरा चौराहा
  • भार्गव तिराहा से टंकी चौक
  • कंठाल चौराहा से कमरी मार्ग
  • चक्रतीर्थ टर्निंग से दानीगेट
  • तोपखाना से लोहे के पुल की ओर
  • नलिया बाखल से कमरी मार्ग
  • बाहर खोली से रामघाट
  • बांसफोड़ गली से गुदरी चौराहा

छह स्थानों पर पार्किंग

बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए पुलिस ने अलग-अलग दिशा के अनुसार पार्किंग स्थल तय किए हैं। भोपाल, इंदौर और देवास की ओर से आने वाले वाहन वाकणकर पार्किंग, मन्नत गार्डन पार्किंग और कर्कराज पार्किंग में खड़े किए जा सकेंगे। बड़नगर और नागदा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए कार्तिक मेला ग्राउंड में पार्किंग रहेगी। वहीं मक्सी और आगर की ओर से आने वाले श्रद्धालु क्षीर सागर स्टेडियम और सामाजिक न्याय परिसर में वाहन पार्क कर सकेंगे।

आपात स्थिति में आठ मार्गों से होगी निकासी

सवारी मार्ग पर किसी आकस्मिक स्थिति में यातायात को बाहर निकालने के लिए पुलिस ने आठ वैकल्पिक मार्ग भी तय किए हैं। इनमें महाकाल घाटी से हरिफाटक टी, लोहे के पुल से दौलतगंज-देवासगेट, कमरी मार्ग से कंठाल, मुसद्दीपुरा चौराहा से डाबरी पीठा होकर नई सड़क तथा भगतजी चौराहा से छोटा सराफा-नमकमंडी होकर नई सड़क मार्ग शामिल हैं। इसके अलावा छत्री चौक से लखेरवाड़ी होकर नमकमंडी-नई सड़क, हरसिद्धि पाल से हरसिद्धि तथा गुदरी चौराहा से कसाईबाड़ा होकर बांसफोड़ गली की ओर भी निकासी मार्ग उपलब्ध रहेगा।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में गूंजा जय महाकाल... चंद्रमौलेश्वर रूप में नगर भ्रमण पर निकले बाबा, तस्वीरों में देखें अवंतिकानाथ का राजसी वैभव