• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में वैन को हवा में लटकाकर ब्लास्ट करने के मामले में एटीएस ने शुरू की जांच

मोहर्रम के जुलूस के दौरान वैन को क्रेन से हवा में लटकाकर विस्फोट करने के मामले में एफएसएल टीम जांच में जुटी है। इस बीच एटीएस ने भी इनपुट जुटाए हैं। पु...और पढ़ें

By Amit AtalasiaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 09:50:37 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 09:50:37 AM (IST)
उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में वैन को हवा में लटकाकर ब्लास्ट करने के मामले में एटीएस ने शुरू की जांच
भारी सुरक्षा के बीच आरोपियों को ले जाती पुलिस। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. पड़ताल जारी: तीन आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर, क्रेन मालिक को जेल भेजा
  2. पुलिस ने बहुप्रसारित वीडियो के आधार पर 20 आरोपी किए चिह्नित
  3. चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था, इनमें से क्रेन मालिक को जेल भेजा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन-बड़नगर। बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान वैन (टाटा मैजिक) को क्रेन के माध्यम से हवा में लटकाकर विस्फोट करने के मामले में एफएसएल टीम जांच में जुटी है। इस बीच एटीएस ने भी इनपुट जुटाए हैं। पुलिस ने मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया था। इनमें से क्रेन मालिक को जेल भेजा है, जबकि तीन आरोपितों को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

बता दें कि बड़नगर के अडान मोहल्ला में मोहर्रम के जुलूस के दौरान 23 जून को जय स्तंभ चौक पर क्रेन के माध्यम से वैन को 40 फीट ऊपर हवा में लटकाया गया था। क्रेन पर लटकी वैन पर लिखा था ले फिर आ गए। क्रेन पर दो लोग खड़े होकर धार्मिक झंडे लहरा रहे थे। हवा में लटकी वैन को विस्फोट से उड़ा दिया गया था। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मोहर्रम जुलूस के दौरान सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में धारा 110, 125(ए), 287, 288, 223(बी), 285, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर शोएब पुत्र गब्बू, जाहिद पुत्र भूरा खां, तपसील उर्फ तस्लीम पुत्र नेहरू खां निवासी अडान मोहल्ला व क्रेन मालिक गोपाल माली को गिरफ्तार किया था।


पुलिस ने चारों आरोपितों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया था। जहां से गोपाल को जेल भेजने के आदेश जारी किए गए है। जबकि शोएब, जाहिद, तपसील उर्फ तस्लीम को कोर्ट ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। विस्फोटक की जांच में जुटी एफएसएलआरोपितों द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में एक वाहन (क्रेन की सहायता से) हवा में लटकाकर उसमें पटाखे रखकर विस्फोट किया था। पटाखों के कारण वाहन के कांच एवं अन्य वस्तुएं आसपास गिरीं, जिससे आमजन की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ था। एफएसएल जांच में जुटी है कि क्रेन में किस प्रकार के पटाखे अथवा विस्फोटक का उपयोग किया गया था। इसके नमूने भी टीम ने लिए हैं।

20 लोगों को किया चिह्नित

पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए बहुप्रसारित वीडियो की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आरोपितों को चिन्हित किया जा रहा है। टीआइ कमलेश सिंगार का कहना है कि अब तक 20 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है। सभी को आरोपित बनाया जाएगा। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपितों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी।

दो माेहल्लों में चलती है प्रतिस्पर्धा

टीआइ कमलेश का कहना है कि बड़नगर में अडान मोहल्ला व साजीलालपुरा में मोहर्रम जुलूस निकालने के दौरान प्रतिस्पर्धा चलती है। दोनों ही क्षेत्र के लोग स्टंट करते हैं। फिलहाल आपसी प्रतिस्पर्धा को लेकर ही विस्फोट किया जाना सामने आया है।

एटीएस भी कर रही पड़ताल

क्रेन पर लटकी वैन पर ले फिर आ गए और विस्फोट से उसे उडाने के मामले को लेकर अब एटीएस भी जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह काफी संवेदनशील मामला है। इसलिए विस्तृत जांच करवाई जा रही है। हालांकि अब तक की जांच में केवल पटाखों का उपयोग किया जाना सामने आया है।

उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में वैन ब्लास्ट का मामला: पुलिस पता कर रही मकसद, आरोपियों का निकाला जुलूस, एनएसए की होगी कार्रवाई