• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

पति को बंधक बनाकर ले गए दूर, फिर बंदूक से डरा कर बेटे के सामने मां से किया सामूहिक दुष्कर्म, तार चोरी करने आए थे बदमाश

पुलिस ने बताया कि पांच दिन पूर्व खेत मालिक ने खेत व कुएं की रखवाली के लिए पति-पत्नी को चौकीदारी के लिए रखा था। गुरुवार रात महिला पति व बेटे के साथ खेत...और पढ़ें

By Amit AtalasiaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 10:25:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 11:55:04 PM (IST)
पति को बंधक बनाकर ले गए दूर, फिर बंदूक से डरा कर बेटे के सामने मां से किया सामूहिक दुष्कर्म, तार चोरी करने आए थे बदमाश
12 साल के मासूम बेटे के सामने महिला से किया दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. रखवाली करने आए परिवार पर टूटा बदमाशों का कहर
  2. 12 साल के मासूम बेटे के सामने महिला से किया दुष्कर्म
  3. अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज; तलाश जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। बड़नगर थाना क्षेत्र के एक गांव में आदिवासी महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पवन चक्की का तार चोरी करने आए बदमाशों ने पति को बंधक बनाया और उसे घर से दूर ले गए। इसके बाद महिला व उसके 12 वर्ष के बेटे को बंदूक दिखाकर डराया और बेटे के सामने ही सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने तीन आरोपितों पर प्रकरण दर्ज किया है। इनकी तलाश जारी है।

चौकीदारी करने आए परिवार को बनाया बंधक

पुलिस ने बताया कि पांच दिन पूर्व खेत मालिक ने खेत व कुएं की रखवाली के लिए पति-पत्नी को चौकीदारी के लिए रखा था। गुरुवार रात महिला पति व बेटे के साथ खेत पर बने कमरे में सो रही थी। इस दौरान एक बदमाश वहां आया और पानी मांगने लगा था। पानी पीने के कुछ देर बाद उसके साथ दो और साथी आए। वे पति को अपने साथ बंधक बनाकर ले गए।


बंदूक की नोंक पर सामूहिक दुष्कर्म

इस दौरान एक बदमाश ने बंदूक दिखाकर महिला को धमकाया और उसके 12 वर्षीय पुत्र व पति को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में दो अन्य बदमाशों ने भी उससे ज्यादती की। शुक्रवार को महिला ने पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- अब डिग्री और मार्कशीट पर 'इंडिया' की जगह लिखा जाएगा 'भारत', रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक कदम

दुष्कर्म के साथ तार चोरी का भी केस दर्ज

पुलिस का कहना है कि खेत के समीप ही पवन चक्की लगाने का काम चल रहा है। बदमाशों ने वहां पांच पोल पर लगे बिजली के तार भी चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने चोरी का भी केस दर्ज किया है।