• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में नवोदय विद्यालय के दो छात्र तालाब में डूबे, कल शाम से थे लापता, कड़ी मशक्कत के बाद मिले शव

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों छात्र सोमवार शाम से लापता...और पढ़ें

By Hitendra TiwariEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 14 Jul 2026 01:34:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 01:34:06 PM (IST)
उज्जैन में नवोदय विद्यालय के दो छात्र तालाब में डूबे, कल शाम से थे लापता, कड़ी मशक्कत के बाद मिले शव
छात्र तालाब में डूबे। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. एनडीआरएफ ने घंटों की मशक्कत के बाद निकाला दूसरा शव
  2. 10वीं के प्रज्ञान विमल तथा कक्षा 9वीं के छात्र रोशन बरेठा देर शाम कहीं जाने की बात कहकर निकले थे
  3. देर रात तक दोनों के नहीं लौटने और संपर्क नहीं होने पर विद्यालय प्रबंधन एवं स्वजन ने उनकी तलाश शुरू की

नईदुनिया न्यूज़, घट्टिया (उज्जैन)। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय में अध्ययनरत दो छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूबने से मौत हो गई। दोनों छात्र सोमवार शाम से लापता थे। मंगलवार सुबह एक छात्र का शव विद्यालय परिसर के पीछे स्थित तालाब की डबरी में मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने दूसरे छात्र की तलाश शुरू की। घंटों तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दूसरे छात्र का शव भी तालाब से बरामद कर लिया गया। इस दर्दनाक घटना से विद्यालय परिसर सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं के छात्र प्रज्ञान विमल तथा कक्षा 9वीं के छात्र रोशन बरेठा सोमवार देर शाम कहीं जाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक दोनों के वापस नहीं लौटने और संपर्क नहीं होने पर विद्यालय प्रबंधन एवं स्वजन ने उनकी तलाश शुरू की। सूचना मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हुई।


मंगलवार सुबह पुलिस की खोजबीन के दौरान विद्यालय के पीछे स्थित तालाब की डबरी में एक छात्र का शव दिखाई दिया। इसके बाद मौके पर एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। टीम ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस के सहयोग से दूसरे छात्र की तलाश शुरू की। काफी देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दूसरे छात्र का शव भी तालाब से निकाल लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण और अभिभावक मौके पर पहुंच गए। दोनों छात्रों के शव मिलने के बाद स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक तौर पर मामला तालाब में डूबने का प्रतीत हो रहा है, हालांकि दोनों छात्र तालाब तक कैसे पहुंचे और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

बिलासपुर: गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत, बचाने उतरे भाई गंभीर; अवैध खनन के गड्ढे बने काल