• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में वैन ब्लास्ट का मामला: पुलिस पता कर रही मकसद, आरोपियों का निकाला जुलूस, एनएसए की होगी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है। तीनों का जुलूस निकाला गया है। आरोपितों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जा रही है। वही...और पढ़ें

By Amit AtalasiaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 10:09:13 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 10:09:13 AM (IST)
उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में वैन ब्लास्ट का मामला: पुलिस पता कर रही मकसद, आरोपियों का निकाला जुलूस, एनएसए की होगी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकाला। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर तीनों का जुलूस निकाला
  2. आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जा रही है
  3. पुलिस इस सबके पीछे आरोपियों का क्या मकसद था, इसका भी पता लगा रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। जिले के बड़नगर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान वैन (टाटा मैजिक) को क्रेन के माध्यम से हवा में लटकाकर विस्फोट किया गया। वैन पर दो युवक खड़े होकर लाल झंडे लहराते रहे। वैन पर लिखा था- ले फिर आ गए। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहा है।

घटना 23 जून की रात की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन को गिरफ्तार किया है। तीनों का जुलूस निकाला गया है। आरोपितों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं पुलिस इस सबके पीछे आरोपियों का क्या मकसद था, इसका भी पता लगा रही है।


बड़नगर टीआई कमलेश सिंगार ने बताया कि बड़नगर के अडान मोहल्ला में मोहर्रम का जुलूस निकाला जा रहा है। 23 जून को जुलूस के दौरान जय स्तंभ चौक बड़नगर पर क्रेन के माध्यम से वैन को 40 फीट ऊपर हवा में लटकाया गया था। क्रेन पर लिखा था ले फिर आ गए, क्रेन पर दो लोग खड़े होकर लाल झंडे लहरा रहे थे। हवा में लटकी वैन को विस्फोट से उड़ा दिया गया था। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई थी।

इन धाराओं में दर्ज किया केस

बड़नगर पुलिस द्वारा मोहर्रम जुलूस के दौरान सार्वजनिक शांति एवं सुरक्षा को खतरे में डालने के मामले में धारा 110, 125(ए), 287, 288, 223(बी), 285, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

वैन में भरे पटाखों में किया विस्फोट

टीआइ कमलेश सिंगार का कहना है कि आरोपितों द्वारा भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में एक वाहन (क्रेन की सहायता से) हवा में लटकाकर उसमें पटाखे रखकर विस्फोट किया गया। पटाखों के कारण वाहन के कांच एवं अन्य वस्तुएं आसपास गिरीं, जिससे आमजन की जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हुआ। घटना के समय क्षेत्र में भारी भीड़ मौजूद थी।

इन लोगों का निकाला जुलूस, दर्ज किया केस

पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए शोएब पुत्र गब्बू, जाहिद पुत्र भूरा खां, तपसील उर्फ तस्लीम उर्फ तस्लीम पुत्र नेहरू खां निवासी अडान मोहल्ला को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपितों का क्षेत्र में जुलूस भी निकाला गया है। आरोपितों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं क्रेन मालिक गोपाल माली के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है।

दो माेहल्लों में चलती है प्रतिस्पर्धा

टीआइ कमलेश का कहना है कि बड़नगर में अडान मोहल्ला व शेरा मोहल्ला में मोहर्रम जुलूस निकालने के दौरान प्रतिस्पर्धा चलती है। दोनों ही क्षेत्र के लोग अच्छे से अच्छा स्टंट करते हैं। इस बार अडान मोहल्ला ने क्रेन के माध्यम से वैन को हवा में लटकाकर विस्फोट किया था। इसके अलावा एक और स्टंट भी हुआ है। जिसमें एक युवक कांच की ट़यूबलाइट के बीच खड़ा था। ट्यूबलाइट में विस्फोट हो रहे थे। यह वीडियो भी बहुप्रसारित हो रहा है।

कार्रवाई की मांग को लेकर विहिप ने दिया ज्ञापन

हिंदू जागरण मंच के रितेश माहेश्वरी ने बताया कि मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ी क्रेन पर एक वैन लटकाई गई थी, जिस पर कई आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि सकल हिंदू समाज की मांग है कि जिला प्रशासन स्पष्ट करे कि इस तरह की गतिविधि की अनुमति दी गई थी या नहीं। घटना के दौरान प्रशासनिक अधिकारी पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद थे इस घटना में किसी भी अधिकारी ने आपत्ति नहीं ली इंटरनेट मीडिया पर घटना को देखने के बाद पुलिस ने औपचारिकता निभाई।इधर, विश्व हिंदू परिषद व हिंदूवादी संगठनों ने बुधवार दोपहर एसडीएम को ज्ञापन भी दिया है। ज्ञापन में आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

उज्जैन में मोहर्रम के जुलूस में 40 फीट ऊपर हवा में वैन लटकाकर विस्फोट कर उड़ाया, लिखा था ‘ले फिर आ गए’, 4 लोगों पर FIR दर्ज, तीन हिरासत में लिए गए