• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन

उज्जैन के दवा बाजार में युवती पर चाकू से किए 14 वार, पुलिस से बचने के लिए भागा तो घायल हुआ आरोपी

पूजा उर्फ गुनगुन पुत्री रवि रजक उम्र 19 वर्ष निवासी बापू नगर, दवा बाजार स्थित धर्मवीर सिंह की दयाल फार्मा एजेंसी पर पिछले आठ माह से कंप्यूटर ऑपरेटर के...और पढ़ें

By Amit AtalasiaEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 09:41:27 AM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 12:09:58 PM (IST)
उज्जैन के दवा बाजार में युवती पर चाकू से किए 14 वार, पुलिस से बचने के लिए भागा तो घायल हुआ आरोपी
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में युवती पर हमला करते नजर आ रहा युवक। वहीं घायल आरोपी को ले जाते हुए पुलिसकर्मी। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. सरेबाजार वारदात: आरोपित को पुलिस पकड़ने गई तो भागा, गिरकर घायल
  2. हमले का सीसीटीवी कैमरे का वीडियो आया सामने
  3. दवा बाजार के गेट के पास सुनील पुत्र लालाराम जारोलिया निवासी ग्राम डेंडिया इंदौर रोड ने उस पर हमला कर दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। शहर के दवा बाजार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमले हुआ। आरोपित ने युवती पर कुल 14 वार किए। घायल युवती को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया है। यहां हालत नाजुक होने पर स्वजन उसे निजी अस्पताल ले गए।

नीलगंगा पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया, हालांकि पुलिस से बचने के दौरान गिरने से वह घायल हो गया। बताया जा रहा है कि इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए उसकी युवती से पहचान हुई थी। एक तरफा प्यार के चक्कर में वारदात को अंजाम दिया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने भी घायल युवती से अस्पताल में मुलाकात की है।


नीलगंगा पुलिस ने बताया कि पूजा उर्फ गुनगुन पुत्री रवि रजक उम्र 19 वर्ष निवासी बापू नगर, दवा बाजार स्थित धर्मवीर सिंह की दयाल फार्मा एजेंसी पर पिछले आठ माह से कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह घर से दवा बाजार पहुंची थी। इसी दौरान दवा बाजार के गेट के पास सुनील पुत्र लालाराम जारोलिया निवासी ग्राम डेंडिया इंदौर रोड ने उसे रोका और कुछ देर तक बात करता रहा।

हमले में युवती को कई गंभीर चोटें आई हैं

कुछ देर में जेब से चाकू निकालकर उस पर हमला कर दिया। हमले में युवती को कई गंभीर चोटें आईं। उसके सिर, गर्दन और पेट में घाव हुए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए चरक अस्पताल रवाना किया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा आरोपित की तलाश की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई वारदात

पुलिस को दवा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिले हैं। इसमें टोपी पहने आया युवक पूजा को रोककर कुछ देर बात करते हुए नजर आ रहा है। इस दौरान उसने पूजा का मोबाइल भी छीनने की कोशिश की थी। जिसमें मोबाइल नीचे गिर गया था। इसके बाद जेब से चाकू निकालकर युवक ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। युवती ने शोर मचाया तो लोग मौके पर पहुंचे थे।

कुछ दिनों से परेशान कर रहा था सुनील

घायल पूजा की मां ने पुलिस को बताया कि सुनील नामक युवक उनकी पुत्री को कुछ दिनों से परेशान कर रहा था। वह मोबाइल नंबर मांग रहा था। पूजा ने स्वजन को इसकी जानकारी भी दी थी। आरोपित ने युवती के घर से दवा बाजार आने-जाने की रैकी भी की थी।

पुलिस से बचने के दौरान घायल

नीलगंगा टीआइ तरुण कुरील ने बताया कि आरोपित सुनील का पुलिस पीछा कर रही थी। उसी दौरान सुनील ने इंजीनियरिंग कालेज के समीप दिवार से नीचे छलांग लगा दी थी। जिससे गिरने के कारण वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपित के खिलाफ धारा 109(1), 118(1) एवं 351(3) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

इंस्टाग्राम से हुई पहचान

टीआई कुरील का कहना है कि युवती व आरोपित सुनील की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। चार साल से दोनों एक-दूसरे से बात करते थे। वह युवती से शादी भी करना चाहता था। कुछ दिनों से युवती ने सुनील से बात करना बंद कर दिया था। इसके बाद से ही वह युवती को परेशान करने लग गया था। एक तरफा प्यार के चक्कर में सुनील ने युवती पर हमला किया है।

पुलिस के सामने मांगी थी माफी, फिर करने लगा परेशान

नानाखेड़ा टीआई नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि चाकूबाजी में घायल पूजा व उसकी मां 15 जून को थाने पर आए थे। दोनों ने सुनील द्वारा परेशान किए जाने की बात कही थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने को कहा था, मगर युवती व उसकी मां का कहना था कि वह एफआईआर दर्ज नहीं करवाना चाहते हैं। केवल सुनील को बुलाकर समझाइश दे दी जाए कि वह उसे आगे से परेशान नहीं करेगा। पुलिस ने आराेपित सुनील को थाने बुलाया था। जहां उसने पूजा से माफी मांगी थी और परेशान नहीं करने की बात कही थी। मगर सुनील पर पुलिस की समझाइश का असर नहीं हुआ था। थाने से जाने के बाद वह फिर से उसे परेशान करने लग गया था। शुक्रवार को उसने युवती को चाकू मार दिए।

उज्जैन शहर के दवा बाजार इलाके में युवती पर चाकू से हमला, सिर, गर्दन और पेट में घाव