उमरिया में बाइक चला रहे सराफा कारोबारी से गहनों से भरा बैग झपटकर ले गए बदमाश
मामले में थाना इंदवार में बीएनएस एवं स्नैचिंग के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 03 May 2026 10:21:53 AM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 10:34:43 AM (IST)
प्रतीकात्मक चित्र।HighLights
- अंधेरा होने से नहीं कदखा आरोपियों का चेहरा
- जेवरात के साथ कैश बुक भी रखी हुई थी
- बाइक का नंबर भी स्पष्ट नहीं दिख पाया
नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया, भरेवा। इंदवार थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी।सोना-चांदी के गहनों की फेरी कर लौट रहे व्यापारी को तीन बदमाशों ने निशाना बनाते हुए चलती बाइक से उसका बैग झटक लिया और फरार हो गए।
घटना के समय घर लौट रहा था कारोबारी
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी संतोष सोनी,निवासी ग्राम पलझा दो मई शनिवार को पनपथा के साप्ताहिक बाजार में गहनों की बिक्री कर शाम करीब सात बजे अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अमरपुर-पनपथा रोड स्थित हथनी तलैया के पास पीछे से आए तीन युवकों ने उसकी बाइक के बराबर आकर अचानक बैग झटक लिया।
सोना-चांदी थी बैग में
बैग में सोने-चांदी के जेवरात के साथ कैश बुक भी रखी हुई थी।झपट्टे की जोरदार घटना से बैग की पट्टी टूट गई और संतोष सोनी बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा,जिससे उसके घुटनों और हाथ में चोटें आईं।उधर आरोपी युवक बैग लेकर पलझा की ओर फरार हो गए।
चेहरा और बाइक नंबर स्पष्ट नहीं दिखा
घटना के समय अंधेरा होने के कारण फरियादी आरोपियों का चेहरा और बाइक नंबर स्पष्ट नहीं दिखा,लेकिन फरियादी ने भरोसा दिलाया है कि सामने आने पर पहचान कर सकता है।
तलाश में जुटी पुलिस
घटना के बाद से ही पुलिस आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश में जुट गई है और मार्गों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।इलाके में लगातार बढ़ती ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में डर का माहौल है,वहीं पुलिस जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी की बात कह रही है।