उमरिया में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो की हालत गंभीर
उमरिया में शुक्रवार देर रात अमहा के पास खेरमाई मंदिर के पास हुए सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 08:20:48 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 08:22:58 AM (IST)
शादी के कार्यक्रम में जा रहे युवकों की बाइक ब्रेकडाउन ट्रक से जा टकराई। - प्रतीकात्मक तस्वीरHighLights
- नोरोजाबाद थाना क्षेत्र के बरही गांव के सनन बैगा 18 वर्ष और अभिषेक बैगा 20 वर्ष की जिला अस्पताल में मौत
- कंचनपुर के शिवम बैगा 10 वर्ष और छोटू बैगा 25 वर्ष गंभीर घायल, शिवम की हालत ज्यादा नाजुक; शहडोल रेफर
- हाइवे पर खड़े ब्रेकडाउन ट्रक से टकराई बाइक, स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस से चारों को पहुंचाया अस्पताल
नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। शुक्रवार की देर रात अमहा के करीब खेरमाई मंदिर के पास हुए सड़क हादसे का शिकार चार में से दो युवकों के मौत हो गई है। दोनों युवकों को देर रात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। ये दोनों युवक चचेरे भाई बताये जा रहे है। हादसे में नोरोजाबाद थाना अंतर्गत सनन पिता सुखराम बैगा निवासी बरही उम्र 18 वर्ष एवम अभिषेक पिता बाबूलाल बैगा निवासी बरही उम्र 20 वर्ष की मौत हो गई है।
हादसे में घायल दो अन्य युवक शिवम पिता दादू राम बैगा उम्र 10 वर्ष और छोटू पिता आशा राम बैगा उम्र 25 वर्ष निवासी कंचनपुर गंभीर रूप से घायल है, जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर शहडोल रेफेर किया गया है, जहाँ फिलहाल दोनों युवक इलाजरत है। इन दोनों युवकों में शिवम की हालत ज्यादा नाज़ुक बताई जा रही है।
ट्रक से टकरा गए थे युवक
ये सभी युवक वैवाहिक कार्यक्रम में ग्राम किरनताल जा रहे थे, इसी बीच खेरमाता मंदिर के पास देर रात दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हुए है। खबर ये भी है कि हाइवे पर ब्रेकडाउन ट्रक खड़ा था, बाइक सवार ये युवक उसी ब्रेकडाउन ट्रक में अनियंत्रित होकर भीड़ गए।
हादसे के बाद चारों युवक वही लहूलुहान हो गए है। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस बुलाया गया,जिसके बाद चारों युवकों को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार कर तत्काल शहडोल रेफर किया गया है।