• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया में स्कूल जा रही दो छात्राएं सड़क हादसे में घायल, प्राथमिक इलाज के बाद कटनी रेफर

स्कूल जाने के दौरान दो छात्राएं सड़क हादसे का शिकार हो गईं। हादसा चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया के पास हुआ, जहां कथित तौर पर मोड़ पर सामने आए ट्र...और पढ़ें

By SanjayKumar SharmaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 04:17:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 04:17:00 PM (IST)
उमरिया में स्कूल जा रही दो छात्राएं सड़क हादसे में घायल, प्राथमिक इलाज के बाद कटनी रेफर
उमरिया में स्कूल जा रही दो छात्राएं सड़क हादसे में घायल

HighLights

  1. चंदिया के ग्राम सलैया मोड़ पर ट्रैक्टर व दोपहिया में हुई भिड़ंत
  2. हादसे में कक्षा 11वीं की छात्राएं आरती व मीना गंभीर रूप से घायल
  3. उमरिया जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद कटनी किया रेफर

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। स्कूल जाने के दौरान दो छात्राएं सड़क हादसे का शिकार हो गईं। हादसा चंदिया थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया के पास हुआ, जहां कथित तौर पर मोड़ पर सामने आए ट्रैक्टर से छात्राओं के दोपहिया वाहन की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मोड़ पर सामने आया ट्रैक्टर, दोपहिया वाहन से हुई भिड़ंत

जानकारी के अनुसार ग्राम सलैया निवासी कक्षा 11वीं की छात्राएं आरती यादव और मीना यादव चंदिया स्थित स्कूल में अध्ययनरत हैं। सोमवार को दोनों छात्राएं स्कूल जाने के लिए निकली थीं। बताया जा रहा है कि परिजन दोनों को दोपहिया वाहन से हाईवे तक छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक मोड़ पर अचानक ट्रैक्टर सामने आ गया। दोपहिया वाहन चालक के संभलने से पहले ही उसकी ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।


प्राथमिक उपचार के बाद कटनी रेफर, पुलिस कर रही जांच

टक्कर इतनी जोरदार बताई जा रही है कि दोनों छात्राएं सड़क पर गिर गईं और उनके पैर सहित शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और 108 एंबुलेंस को सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायल छात्राओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल उमरिया पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। छात्राओं की चोटों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए कटनी रेफर कर दिया गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद छात्राओं के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने सड़क पर वाहनों की तेज आवाजाही और मोड़ों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- एमपी-यूपी को रेलवे की सौगात... चित्रकूट से लखनऊ और प्रतापगढ़ के लिए चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन