• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

घर में सोता रहा बैंककर्मी का परिवार, चोरों ने बाहर से कुंडी लगाकर दिया वारदात को अंजाम, उमरिया में दहशत का माहौल

शहर के विकटगंज स्थित पुरानी आरटीओ कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने ऐसा दुस्साहस किया कि घर के अंदर परिवार के लोग मौजूद थे और चोरों ने कमरे के बाहर ...और पढ़ें

By SanjayKumar SharmaEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Mon, 28 Sep 2026 11:26:58 AM (IST)Updated Date: Mon, 28 Sep 2026 01:47:23 PM (IST)
घर में सोता रहा बैंककर्मी का परिवार, चोरों ने बाहर से कुंडी लगाकर दिया वारदात को अंजाम,  उमरिया में दहशत का माहौल
फोटो-एआई जनरेटेड

HighLights

  1. रिटायर्ड बैंक कर्मी के घर चोरी की वारदात
  2. घर में सोता रहा बैंक कर्मचारी का परिवार
  3. वारदात के बाद फैली दहशत और नाराजगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। शहर के विकटगंज स्थित पुरानी आरटीओ कॉलोनी में बीती रात अज्ञात चोरों ने ऐसा दुस्साहस किया कि घर के अंदर परिवार के लोग मौजूद थे और चोरों ने कमरे के बाहर से कुंडी लगाकर मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

सुबह मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिलने और घर में सामान अस्त-व्यस्त पाए जाने के बाद चोरी की जानकारी सामने आई। बताया जा रहा है कि मकान रिटायर्ड बैंककर्मी श्री खंडेलवाल का है। वारदात के दौरान परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे। चोरों ने पहले कमरे के बाहर से कुंडी लगा दी,जिससे अंदर मौजूद लोग बाहर न निकल सकें।


इलाके में दहशत और नाराजगी

इसके बाद मकान के दूसरे हिस्से में चोरी की गई। घटना के दौरान परिवार को इसकी भनक तक नहीं लगी। फिलहाल चोर कितने माल पर हाथ साफ कर गए हैं, इसकी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। सामान के मिलान के बाद ही चोरी की वास्तविक जानकारी स्पष्ट होगी। घटना के बाद पुरानी आरटीओ कॉलोनी के रहवासियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है।

संभावना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में चोरों की गतिविधियां कैद हुई हों। फुटेज की जांच से पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिल सकती है। बताया जा रहा है कि यह मकान शहर के बड़े कारोबारी रहे स्वर्गीय चिम्मन लाल खंडेलवाल के दामाद का है।

यह भी पढ़ें- शिवपुरी में सीवर प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार, 113 करोड़ खर्च होने के बाद भी हुआ फेल, 80 से 90 लोग आ सकते हैं कार्रवाई के घेरे में

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल

खास बात यह भी है कि करीब एक साल पहले इसी क्षेत्र में आसपास के कई मकानों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया था। लगातार चोरी की घटनाओं से रहवासी अब रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से रात में नियमित गश्त बढ़ाने,संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में देर रात पुलिस का एक्शन, अनैतिक गतिविधियों पर शिकंजा, महिला अफसरों ने खंगाले स्पा सेंटर और मसाज पार्लरों में रजिस्टर