• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

उमरिया में बारिश ने मचाई तबाही, खेतों में डूबी धान की फसल, किसान परेशान

उमरिया के कठार और आसपास गांवों में मूसलाधार बारिश से धान की फसल डूबी, मकान और सड़क-पुलिया क्षतिग्रस्त हुए। ग्रामीणों ने सर्वे कराकर राहत और मुआवजे की ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 11:14:53 AM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 11:14:53 AM (IST)
उमरिया में बारिश ने मचाई तबाही, खेतों में डूबी धान की फसल, किसान परेशान

HighLights

  1. मूसलाधार बारिश से खेतों में पानी भर गया शनिवार।
  2. धान की फसल डूबने से किसानों को नुकसान की आशंका।
  3. कच्चे मकानों में पानी घुसने से सामान खराब हुआ।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। शनिवार 15 अगस्त को ग्राम कठार सहित आसपास के कई गांवों में हुई भारी बारिश ने किसानों और ग्रामीणों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। ग्राम कठार में शाम करीब 4 बजे से रात 9 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश से खेतों में पानी भर गया। कई गहरे खेतों में लगी धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई, जिससे किसानों को बड़े नुकसान की आशंका है।

मूसलाधार बारिश से नुकसान

  • ग्रामीणों के अनुसार बारिश इतनी तेज थी कि पानी का बहाव कई स्थानों पर पुल-पुलिया और सड़कों को नुकसान पहुंचाते हुए आगे बढ़ा। मिट्टी वाले कच्चे मकानों में पानी घुसने से घरों में रखा अनाज, घरेलू सामान और अन्य सामग्री खराब हो गई। कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी सामने आई है।

  • ग्रामीणों का कहना है कि कठार सहित आसपास के कई गांवों में बारिश ने तबाही का मंजर पैदा कर दिया। खेतों में पानी भरने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। सड़क और पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है।
  • सर्वे व मुआवजे की मांग

    • कठार निवासी किसान हरप्रसाद पटेल ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से गांव के किसानों और ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने शासन-प्रशासन से प्रभावित गांवों में तत्काल सर्वे कराकर फसल, मकान और सड़क-पुलिया सहित हुए नुकसान का आकलन कराने तथा पीड़ित किसानों को नियमानुसार राहत एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है।

  • हरप्रसाद पटेल ने बताया कि उन्होंने रविवार को ग्राम कठार और आसपास के क्षेत्रों में जाकर बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया और प्रशासन को वस्तुस्थिति से अवगत कराने की अपील की है। ग्रामीणों ने भी राजस्व एवं संबंधित विभागों की टीम भेजकर मौके पर पंचनामा और सर्वे कराने की मांग की है।
  • यह भी पढ़ें- Weather Update: देश के 6 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर में बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही