• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

विदिशा जिले की बदलेगी पहचान, 63.98 करोड़ रुपये से 19 सड़कों का होगा निर्माण, बड़ी मंजूरी नौलास-लखूली-दरगंवा-तिलक मार्ग के लिए दी गई

मानसून की शुरुआत के बीच विदिशा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए राहत भरी खबर आई है।

By Ajay JainEdited By: manoj dubey
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 09:28:37 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 09:31:52 PM (IST)
विदिशा जिले की बदलेगी पहचान, 63.98 करोड़ रुपये से 19 सड़कों का होगा निर्माण, बड़ी मंजूरी नौलास-लखूली-दरगंवा-तिलक मार्ग के लिए दी गई

HighLights

  1. कुल 77.20 किमी सड़कें विकसित और सुदृढ़ की जाएंगी
  2. विदिशा-करैयाखेड़ा-भोरिया-धाखेड़ी-मदनखेड़ी मार्ग के लिए 7.09 करोड़
  3. अन्य ग्रामीण मार्गों के निर्माण और मजबूतीकरण को भी स्वीकृति

नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। मानसून की शुरुआत के बीच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए राहत भरी खबर आई है। हर साल बारिश में कीचड़, गड्ढों और जर्जर सड़कों से परेशान होने वाले लोगों को जल्द बेहतर आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।

लोक निर्माण विभाग ने स्थायी वित्तीय समिति की बैठक में जिले की 19 सड़कों के निर्माण एवं मजबूतीकरण कार्यों के लिए 63.98 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। इन कार्यों के तहत जिले में कुल 77.20 किलोमीटर लंबाई की सड़कें विकसित और सुदृढ़ की जाएंगी।


बड़ी मंजूरी नौलास-लखूली-दरगंवा-तिलक मार्ग के लिए दी गई

स्वीकृत कार्यों में कई ग्रामीण संपर्क मार्गों के साथ ऐसे रास्ते भी शामिल हैं, जिन पर बरसात के दौरान आवागमन सबसे अधिक प्रभावित होता है। सबसे बड़ी मंजूरी नौलास-लखूली-दरगंवा-तिलक मार्ग के लिए दी गई है। इस 18 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण एवं मजबूतीकरण पर 14.61 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विदिशा-करैयाखेड़ा-भोरिया-धाखेड़ी-मदनखेड़ी मार्ग के लिए 7.09 करोड़

इसके अलावा विदिशा-करैयाखेड़ा-भोरिया-धाखेड़ी-मदनखेड़ी मार्ग के लिए 7.09 करोड़ रुपये, पौआनाला-चटुआ मार्ग के लिए 5.82 करोड़ रुपये, सूखा-नीमखेड़ा-परासी गुजर्र मार्ग के लिए 5.20 करोड़ रुपये, शमशाबाद रोड-कोटरानामा खेड़ी-कोटीचार कलां-सूखसेमरा मार्ग के लिए 4.64 करोड़ रुपये तथा दुर्गानगर सरस्वती स्कूल से गुरारिया-चिड़ोरिया-भौरिया मार्ग के लिए 4.60 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है।

अन्य ग्रामीण मार्गों के निर्माण और मजबूतीकरण को भी स्वीकृति

इसके अलावा खामखेड़ा-बामनखेड़ा-बॉसखेड़ा, हाटखेड़ी-तरावली, देवखजूरी-गुलाबगंज, ग्यारसपुर-इन्दवास, मालादेवी पहुंच मार्ग, कोलिंजा चक्क-विदिशा-अशोकनगर मार्ग, छतरखेड़ा-नीमखेड़ा, कोलिंजा पहुंच मार्ग तथा पुराना एनएच-146 स्थित विदिशा-सागर मार्ग के हिस्से सहित अन्य ग्रामीण मार्गों के निर्माण और मजबूतीकरण को भी स्वीकृति दी गई है।

इन कार्यों से जिले के अनेक गांवों की सड़क संपर्क व्यवस्था बेहतर होगी और बारिश के मौसम में लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- एक दशक में 15 लाख वाहनों के बोझ तले दबा भोपाल शहर, हर सप्ताह एक पैदल यात्री गंवा रहा जान

35.50 किमी लंबाई की आठ सड़कों को स्वीकृति

विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने बताया कि उनके विदिशा विधानसभा क्षेत्र में 35.56 करोड़ रुपये की 35.50 किमी लंबाई की आठ सड़कों को स्वीकृति मिली है।उनका कहना था कि इन सड़कों के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।

सड़क निर्माण के जल्द जारी होंगे टेंडर लोक निर्माण विभाग के आदेश के अनुसार सभी कार्य तकनीकी स्वीकृति और अन्य वैधानिक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निविदा प्रक्रिया के जरिए कराए जाएंगे। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि स्वीकृत राशि की सीमा के भीतर ही निर्माण कार्य पूरे किए जाएंगे।

अब प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद स्थानीय लोगों की निगाहें टेंडर प्रक्रिया और निर्माण कार्य शुरू होने पर टिकी हैं, ताकि बरसात के बीच जिन सड़कों पर लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है, वहां जल्द राहत मिल सके।

कुल स्वीकृत सड़क कार्य : 19

कुल लंबाई : 77.20 किमी

कुल स्वीकृत राशि : 63.98 करोड़ रुपये

सबसे बड़ा कार्य : नौलास-लखूली-दरगंवा-तिलक मार्ग (18 किमी, 14.61 करोड़ रुपये)