• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

विद‍िशा में CJP के अंदाज में छात्राओं ने जीती बस किराए की लड़ाई, जेन अल्फा के तेवरों से SDM को भी झुकना पड़ा

मध्य प्रदेश के सिरोंज में बस किराया बढ़ाए जाने के विरोध में ग्रामीण क्षेत्र की स्कूली छात्राओं के सड़क पर उतरने का असर बुधवार को दिखाई दिया। विधायक उम...और पढ़ें

By Ajay JainEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 01:03:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 01:03:32 PM (IST)
विद‍िशा में CJP के अंदाज में छात्राओं ने जीती बस किराए की लड़ाई, जेन अल्फा के तेवरों से SDM को भी झुकना पड़ा
विदिशा में सिरोंज बस स्टैंड पर किराया वृद्धि का विरोध करती छात्राएं।

HighLights

  1. किराया बढ़ा तो बस के आगे खड़ी हुईं छात्राएं
  2. सिरोंज में आखिरकार बस ऑपरेटरों को झुकना पड़ा
  3. अब पुराना किराया देकर ही स्कूल जा सकेंगी छात्राएं

नवदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। सिरोंज में बस किराया बढ़ाए जाने के विरोध में ग्रामीण क्षेत्र की स्कूली छात्राओं के सड़क पर उतरने का असर बुधवार को दिखाई दिया। विधायक उमाकांत शर्मा और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद बस ऑपरेटर छात्राओं से अब पुरानी किराया राशि ही लेंगे। इससे पाटन, टोरी बागरोद, रूसिया और मुरवास सहित आसपास के गांवों से सिरोंज पढ़ने आने वाली छात्राओं को राहत मिली है।

10 रुपये की जगह 25 रुपये मांग रहे थे बस ऑपरेटर

जानकारी के अनुसार सिरोंज के कन्या हायर सेकंडरी स्कूल में आसपास के गांवों से करीब 30- 35 छात्राएं पढ़ने आती हैं। इन गांवों की दूरी सिरोंज से करीब 10 से 15 किलोमीटर है। बस किराया वृद्धि के बाद ऑपरेटर छात्राओं से पहले लिए जाने वाले 10 रुपये के स्थान पर 25 रुपये किराया मांग रहे थे। इससे नाराज छात्राओं ने मंगलवार को स्कूल की छुट्टी के बाद बस स्टैंड पर एक बस के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया और किराया कम करने की मांग की।


एसडीएम के आश्वासन के बाद छात्रों ने समाप्त किया आंदोलन

सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन छात्राएं मांग पूरी होने तक प्रदर्शन समाप्त करने को तैयार नहीं थीं। एसडीएम ओम नारायण बड़कुल के किराया कम कराने के आश्वासन के बाद छात्राओं ने प्रदर्शन समाप्त किया। इसी दौरान तिरंगा यात्रा के समापन पर विधायक उमाकांत शर्मा भी बस स्टैंड पहुंचे, लेकिन तब तक छात्राएं वहां से जा चुकी थीं। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर विधायक ने एसडीएम और जिला परिवहन अधिकारी से चर्चा कर बस ऑपरेटरों की बैठक बुलाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- धार में ओवरटेक के चक्कर में प्राइवेट बस ने स्कूल बस को मारी टक्कर, बच्चों समेत दर्जनभर से ज्यादा घायल

विधायक शर्मा ने बताया कि बुधवार को प्रशासन और बस ऑपरेटरों की बैठक हुई, जिसमें छात्राओं से पुराना किराया लेने पर सहमति बनी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 15 किलोमीटर तक की दूरी से बसों से स्कूल आने वाले छात्र-छात्राओं को किराए में विशेष छूट देने और पास की सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह भी किया है।

एसडीएम बड़कुल ने बताया कि उन्होंने बुधवार को स्कूल पहुंचकर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं से चर्चा की और उन्हें पुरानी किराया राशि लिए जाने की जानकारी दी।