• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

लिफ्ट देने के बहाने बैठाया, रास्ता बदलकर 80 वर्षीय बुजुर्ग को पीटा... विदिशा में मारपीट कर छीने 9 हजार

रास्ते में लिफ्ट देने का भरोसा देकर 80 वर्षीय वृद्ध को मोटरसाइकिल पर बैठाया और कुछ दूर ले जाकर मारपीट कर नौ हजार रुपये लूट लिए।

By Ajay JainEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 28 Oct 2026 07:02:35 PM (IST)Updated Date: Wed, 28 Oct 2026 07:02:35 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
लिफ्ट देने के बहाने बैठाया, रास्ता बदलकर 80 वर्षीय बुजुर्ग को पीटा... विदिशा में मारपीट कर छीने 9 हजार
विदिशा में मारपीट कर छीने 9 हजार

HighLights

  1. लिफ्ट का झांसा देकर 80 वर्षीय बुजुर्ग से मारपीट व लूट
  2. पथरिया पुलिस ने 24 घंटे में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया
  3. लूटे गए 9 हजार रुपये और चोरी की बाइक बरामद की गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। रास्ते में लिफ्ट देने का भरोसा देकर 80 वर्षीय वृद्ध को मोटरसाइकिल पर बैठाया और कुछ दूर ले जाकर मारपीट कर नौ हजार रुपये लूट लिए। पथरिया थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपित के कब्जे से लूट की रकम और वारदात में इस्तेमाल चोरी की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

बेटी के घर जा रहे बुजुर्ग को रास्ते में बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, अशोकनगर जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नरखेड़ा निवासी कमरुद्दीन खां (उम्र 80 वर्ष) 27 अक्टूबर को ग्राम राजपुर से अपनी बेटी के घर लखनाखेड़ा जा रहे थे। इसी दौरान बमुलिया ताल और लखनाखेड़ा के बीच मोड़ पर मोटरसाइकिल सवार दो युवक मिले। उन्होंने वृद्ध को लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ बैठा लिया।


कुछ दूर जाने के बाद दोनों युवक उन्हें दूसरे रास्ते पर ले गए। रास्ता बदलने पर वृद्ध ने युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने उन्हें मोटरसाइकिल से उतार दिया और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में वृद्ध के घुटनों, हाथों और सिर में चोटें आईं। इसके बाद आरोपी उनके पास रखे नौ हजार रुपये छीनकर भाग निकले।

24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी गिरफ्तार, लूटी गई रकम और चोरी की बाइक बरामद

घटना के बाद वृद्ध ने पथरिया थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी रोहित काशवानी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका तिवारी व कुरवाई एसडीओपी रोशनी सिंह के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें- नंबर प्लेट बदलकर ट्रक और 17.34 लाख रुपये का मुर्गीदाना लेकर ड्राइवर फरार, बानमोर के सीतापुर से करनाल के लिए भेजा गया था

पुलिस ने आरोपित की पहचान कर राजपुर निवासी नदीम पिता अजीम खां (23) को गिरफ्तार किया और एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया। उनके कब्जे से लूटे गए नौ हजार रुपये और चोरी की होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद की गई।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।