• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

18 सालों में पहली बार बेतवा नदी में ऐसा सूखा, हलाली डैम से पानी न छोड़ने पर गंदे जल में डुबकी लगाने को मजबूर श्रद्धालु

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बेतवा नदी में पानी बुरी तरह से प्रदूषित हो गया है। अभी तक बेतवा में हलाली डैम से पानी भी नहीं आ सका है।

By Rajendra SharmaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Mon, 26 Oct 2026 01:58:09 PM (IST)Updated Date: Mon, 26 Oct 2026 02:14:08 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
18 सालों में पहली बार बेतवा नदी में ऐसा सूखा, हलाली डैम से पानी न छोड़ने पर गंदे जल में डुबकी लगाने को मजबूर श्रद्धालु
विदिशा: बेतवा में बुरी तरह से प्रदूषित हो चुका पानी। इसी में स्नान करेंगे श्रद्धालु।

HighLights

  1. 2009 के बाद फिर गहराया संकट, 18 साल बाद बेतवा में न्यूनतम पानी
  2. बेतवा में सीवेज और बदहाली के बीच शुरू हुआ कार्तिक स्नान, प्रशासन बेखबर
  3. हलाली डैम से नहीं छोड़ा पानी, एक माह तक चलने वाले कार्तिक स्नान में श्रद्धालु होंगे परेशान

नवदुनिया प्रतिनिधि,विदिशा। कलयुगी गंगा मां बेतवा में पानी बुरी तरह से प्रदूषित हो गया है। अभी तक बेतवा में हलाली से पानी भी नहीं आ सका। जबकि आज 26 अक्टूबर से कार्तिक स्नान शुरू हो जाएंगे जिसमें सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं सूर्योदय के पहले बेतवा में स्नान करने पहुंचती हैं। इस साल यदि हलाली से पानी नहीं छोड़ा गया तो उन्हें गंदे और प्रदूषित पानी में ही स्नान करना पड़ेगा। साल 2009 में ऐसी स्थिति बनी थी जब बेतवा पूरी तरह से सूख गई थी। 18 साल बाद फिर ऐसा समय आया है कि बेतवा नदी का पानी कम हो चुका।

बता दें कि सनातन धर्म में कार्तिक स्नान का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। पंडित संजय पुरोहित ने बताया कि कथा के मुताबिक कार्तिक स्नान करना तो दूर स्नान करने वाले श्रद्धालु के दर्शन कर लेने मात्र से पापों का नाश होने की बात कही गई है। एक हजार बार गंगा स्नान करने से जो पुण्य मिलता है, वह एक माह तक कार्तिक स्नान करने से मिल जाता है।


यही कारण है कि इस माह हजारों की संख्या में श्रद्धालु महिलाएं बेतवा में स्नान कर सुंदर रंगोलियां सजाकर वहां पर भगवान का तुलसी दल आदि से पूजन करती हैं। कार्तिक माह के अंतिम पांच दिन जिन्हें पचवीका कहा जाता है, उस समय स्नानार्थियों की संख्या कई गुना अधिक बढ़ जाती है, इसी दौरान उज्जैन में क्षिप्रा दी तर्ज पर यहां पर पंच दिवसीय बेतवा महोत्सव शुरू हो जाता है जिसमें बेतवा का दुग्ध अभिषेक सहित घाटों पर को विद्युत रोशनी और दीपकों से रोशन किया जाता है।

दूषित पानी में नहाने से बिगड़ सकती है सेहत

यदि नदी में मिलने वाला पानी घरेलू सीवेज या मल-मूत्र से दूषित है, तो इससे नदी के पानी में रोग पैदा करने वाले सूक्ष्मजीवों की मौजूदगी की आशंका बढ़ सकती है। ऐसे पानी में स्नान करने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। मेडिकल कालेज के माइक्रोबायोलाजी विशेषज्ञ डा संजय सिंह किरार के अनुसार गैस्ट्रोएंटेराइटिस दूषित पानी गलती से मुंह के रास्ते शरीर में जाने पर उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार हो सकता है।

यह भी पढ़ें- केन-बेतवा परियोजना से पन्ना टाइगर रिजर्व के आधे से ज्यादा हिस्से के डूबने का दावा, MP हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगी सीईसी रिपोर्ट

दूषित पानी निगलने पर लंबे समय तक बुखार और अन्य जटिलताएं हो सकती हैं। बैक्टीरिया या परजीवियों से दूषित पानी के कारण दस्त में खून और पेट में ऐंठन हो सकती है। दूषित पानी मुंह के रास्ते शरीर में जाने पर पीलिया, थकान, मतली और लिवर में सूजन हो सकती है।

त्वचा में खुजली, चकत्ते और आंखों में जलन या संक्रमण का खतरा हो सकता है। पानी में मौजूद सूक्ष्मजीवों के कारण, विशेषकर कान में पानी जाने पर, बाहरी कान में संक्रमण हो सकता है। यदि पानी में पशुओं का मूत्र मिला हो, तो कुछ परिस्थितियों में लेप्टोस्पायरोसिस जैसी बीमारी का भी खतरा हो सकता है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।