विदिशा में घर का बच्चा ही निकला 7 लाख की चोरी का मास्टरमाइंड, पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर छिपा दिए थे जेवर
कोतवाली थाना क्षेत्र के बरईपुरा स्थित शंकरटीला में दिनदहाड़े हुई सात लाख रुपये के जेवर चोरी की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। घर के ही एक बालक ने चोरी क ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 13 May 2026 04:45:12 PM (IST)Updated Date: Wed, 13 May 2026 04:49:54 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो। इंटरनेट मीडिया।HighLights
- विदिशा में घर के बालक ने गहने चुराकर एक पेड़ के नीचे मिट्टी में दबा दिये
- बच्चे की निशानदेही पर पुलिस ने सोने चांदी के जेवर खोदकर निकाले
- सभी ताले सही-सलामत थे, जिससे पुलिस को घर के सदस्य पर शक हुआ
नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। शहर के बरईपुरा (शंकरटीला) में हुई 7 लाख रुपये की चोरी की गुत्थी सुलझते ही हर कोई दंग रह गया। जिस चोरी को पुलिस पेशेवर बदमाशों का काम समझ रही थी, उसे घर के ही एक बच्चे ने अंजाम दिया था। सबसे रोचक बात यह है कि बच्चे ने सारे जेवर किसी को बेचने के बजाय घर के पास ही एक पेड़ के नीचे गड्ढा खोदकर छिपा दिए थे।
न ताला टूटा, न दरवाजा; यहीं से गहराया शक
कोतवाली टीआई आनंद राज ने बताया कि जब पुलिस जांच करने पहुंची, तो घर के दरवाजों या अलमारी के तालों पर कोई निशान नहीं थे। बिना तोड़-फोड़ के 7 लाख के गहने गायब होना पुलिस को खटक रहा था। सीसीटीवी फुटेज और बारीकी से पूछताछ के बाद शक की सुई घर के ही एक बालक पर जा रुकी।