विदिशा संप्रेक्षण गृह में फिल्मी स्टाइल में फरारी: खिड़की की जाली काटकर भागीं हत्या की दो आरोपी किशोरियां, एक दबोची गई
स्थानीय संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए शनिवार सुबह दो शातिर किशोरियां भाग निकलीं। ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 30 Mar 2026 10:40:32 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Mar 2026 10:40:32 PM (IST)
भागीं हत्या की दो आरोपी किशोरियां(फोटो एआई जनरेटेड है)HighLights
- जाली काटकर भागीं दो किशोरियां
- एक पकड़ी गई, दूसरी फरार
- दोनों हत्या मामलों में आरोपित
नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। स्थानीय संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए शनिवार सुबह दो शातिर किशोरियां भाग निकलीं। घटना के बाद विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घेराबंदी के बाद पुलिस ने एक किशोरी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरी अभी भी फरार है।
सुबह सात बजे की घटना
सूत्रों के अनुसार यह घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे की है। संप्रेक्षण गृह के जिस कक्ष में दोनों किशोरियां रहती थीं, वहां उन्होंने पर्दे की आड़ में खिड़की की जाली काट दी थी।
चौकीदार को नहीं लगी भनक
मौका पाकर दोनों किशोरियां कक्ष से कूदकर भाग निकलीं। पूरी घटना इतनी चालाकी से की गई कि वहां तैनात चौकीदार को इसकी भनक तक नहीं लगी।
हत्या मामलों में आरोपित
बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियां हत्या जैसे गंभीर मामलों में आरोपित हैं।
एक किशोरी पकड़ी गई
फरार हुई 17 वर्षीय एक किशोरी इंदौर की निवासी है और शिवपुरी के हनी ट्रैप मामले में हुई हत्या की सह आरोपित है। उसे पुलिस ने पकड़ लिया है।
दूसरी अब भी फरार
दूसरी किशोरी की उम्र भी लगभग 17 वर्ष है और वह झाबुआ जिले की निवासी है। उस पर अपने पति की हत्या का आरोप है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में युवा विधायकों को सीएम मोहन यादव की सलाह, स्वास्थ्य की चिंता जरूरी, बोले- मैं दो घंटे करता हूं व्यायाम