• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

इस बार 4 नहीं, 12 भुजाओं में शस्त्र लिए दर्शन देंगी मां जगदंबा! जानिए विदिशा में घटस्थापना पर कैसे बना नया इतिहास?

विदिशा शहर में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत के साथ 150 से अधिक स्थानों पर भव्य पंडालों में मां दुर्गा की मूर्तियां स्थापित की जा रही हैं। इस बार पारंपरिक 4 और 6 भुजाओं के स्थान पर मां दुर्गा की 8, 10 और 12 भुजाओं वाली 18 फीट तक ऊंची विशालकाय प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी।

By Rajendra SharmaEdited By: Akriti kumari
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 01:35:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 01:35:52 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
इस बार 4 नहीं, 12 भुजाओं में शस्त्र लिए दर्शन देंगी मां जगदंबा! जानिए विदिशा में घटस्थापना पर कैसे बना नया इतिहास?
12 भुजाओं में शस्त्र लिए मैया का रूप।

नईदुनिया प्रतिनिधि, विदिशा। आश्विन माह की शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विदिशा नगर में धर्म और भक्ति का अद्भुत उत्सव शुरू हो चुका है। रविवार (11 अक्टूबर 2026) को शुभ मुहूर्त में कलश/घटस्थापना के साथ ही शहर के 150 से अधिक स्थानों पर सजे भव्य और आकर्षक पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजित की जाएंगी।

इस साल विदिशा का नवरात्रि उत्सव श्रद्धालुओं के लिए एक नया और विहंगम रूप लेकर आ रहा है। सालों से स्थापित होती आ रही पारंपरिक 4 और 6 भुजाओं वाली प्रतिमाओं के स्थान पर इस बार मैया 8, 10 और 12 भुजाओं के विशाल व अलौकिक स्वरूप में दर्शन देंगी।


18 फीट तक बढ़ा प्रतिमाओं का कद और विस्तार

मूर्तिकारों ने इस बार प्रतिमाओं की बनावट, ऊंचाई और विस्तार में बड़ा बदलाव किया है। प्रतिमाओं का कद 2 फीट तक बढ़कर 18 फीट तक पहुंच गया है, वहीं उनका विस्तार भी 6 से 18 फीट तक हो गया है। कोलकाता से आए सिद्धहस्त कलाकारों और स्थानीय मूर्तिकारों ने पिछले तीन महीनों से इन विशाल प्रतिमाओं को तराशा है। 8 से 12 भुजाओं की जटिल बनावट के कारण मूर्तिकार रोजाना 15 घंटे काम करते रहे।

मूर्तिकार बबलू के अनुसार इस साल 5 हजार से लेकर 60 हजार रुपए तक की मूर्तियां तैयार की गई हैं, जिनमें 8 से 12 भुजाओं वाली दुर्गा प्रतिमाओं और मां काली के विशाल रूपों की सबसे ज्यादा मांग रही।

ट्रैफिक जाम से बचने 2-3 दिन पहले ही पंडालों में पहुंचीं विशाल प्रतिमाएं

आयोजन के पहले दिन शहर की सड़कों पर लगने वाले भारी जाम और अव्यवस्था से बचने के लिए इस बार पूजा समितियों ने नई रणनीति अपनाई है। नवरात्रि के पहले दिन का इंतजार करने के बजाय बड़ी मूर्तियों को 2 से 3 दिन पहले ही सुरक्षित रूप से पंडालों तक पहुंचा दिया गया।

करैयाखेड़ा रोड और बांसकुली में स्थापित होने वाली मां काली की 18 फीट ऊंची विशालकाय प्रतिमा को शुक्रवार को ही ट्राले और बुलडोजर की मदद से पंडाल तक पहुंचाया गया।

समिति अध्यक्ष रितिक जैन ने बताया कि एन वक्त पर मूर्ति ले जाने से रास्ते में ट्रैफिक जाम होता है। समय रहते मूर्ति पहुंचने से पंडाल को भी प्रतिमा की सटीक लंबाई-चौड़ाई के हिसाब से सुरक्षित तैयार कर लिया गया है।

दुर्गा नगर चौराहे पर विराजेगी पांच देवियां

शहर के दुर्गा नगर चौराहे के समीप इस साल पांच देवियों के स्वरूपों को एक साथ स्थापित किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र रहेगा। नगर के सभी 150 से अधिक पंडालों में आकर्षक विद्युत सज्जा, महाआरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें- जबलपुर के पंडाल में करंट से मौत के बाद प्रशासन सख्‍त, 24 घंटे वाॅलंटियर और कैमरे जरूरी, नए नियम भी मानने होंगे

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।